Wonder girl

फोटो: India Today

अमेरिका: 2 साल की काशे क्वेस्टक का ज़बरदस्त आक्यू आपको भी कर देगा हैरान

अमेरिका में 2 साल की काशे क्वेस्टक का आईक्यू लेवल अच्छे-अच्छों को एक हैरानी में डाल देता है। एक तरफ जहाँ 2 साल के बच्चों को ठीक से बोलना नहीं आता, वहीं काशे का आईक्यू लेवल 146 है। सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार, ये बच्ची अमेरिका के सभी 50 राज्यों के नाम और उनको आसानी से पहचान लेती है। काशे के पिता डेवोन अठवाल ने बताया कि 'काशे हमेशा अपने आस-पास का पता लगाने और सवाल पूछने को उत्सुक रहती है।'

सोम, 31 मई 2021 - 11:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: intelligence quotient, Science, baby girl, genius

Courtesy: Aajtak News

Old People

फोटो: Huff Post

वैज्ञानिकों ने एक शोध में बताई इंसानों की अधिकतम संभावित उम्र

इंसानों की अधिकतम उम्र बताने के मामले में वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। शोध में पाया गया कि यदि सेहत ठीक और परस्थितियाँ मनुष्य के अनुकूल हों तो वो अधिकतम 150 वर्ष तक जीवित रह सकता है। नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने मनुष्य की अधिकतम उम्र पता करने के लिए डाइनेमिक… read-more

शनि, 29 मई 2021 - 05:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Science, Human, Scientists, Health

Courtesy: zee News

Modern mask

फोटो: ZEE NEWS

बीटेक छात्र जैकब ने बनाया माइक-स्पीकर वाला आधुनिक मास्क

केरल के थ्रिसूर जिले में बीटेक छात्र ने स्पीकर और माइक वाला मास्क बनाया है। केविन जैकब ने मास्क को अनोखे तरीके से तैयार किया है। इस मास्क को पहनने के बाद लोगों को सांस लेने और बोलने में परेशानी नहीं होगी। मास्क लगाने के दौरान लोग आसानी से बात कर पाएंगे। वहीं इसकी मदद से आवाज भी समझ आएगी। इस अविष्कार से लोगों को मास्क लगाकर सांस लेना भी बेहद आसान हो गया है।

सोम, 24 मई 2021 - 04:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: speaker, modern mask, mike attach, Science

Courtesy: Zee News

Prathamesh clicked one of the clearest picture of moon

फोटो: ANI

16 साल के लड़के ने खींची चांद की बेहद साफ और रंगीन तस्वीरें

पुणे का रहने वाले 16 साल के प्रथमेश जाजू द्वारा खींची गयी चांद की बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर रही है। प्रथमेश ने अब तक 186 गीगाबाइट डेटा का इस्तेमाल कर चाँद की 50 हजार से ज्यादा तस्वीरें खींची है, जो बेहद साफ और रंगीन तस्वीरें हैं। ऐस्ट्रोफ़ोटोग्राफी के शौक़ीन… read-more

गुरु, 20 मई 2021 - 02:22 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: moon, Science, Social Media, Viral Photo

Courtesy: NDTV HINDI

Climate causes rotation of Earth

फोटो: Down To Earth

पृथ्वी की धुरी बदल रहा जलवायु परिवर्तन: शोध

जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी की धुरी पर असर पड़ रहा है जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण ग्लेशियर पिघल रहा है। ग्लेशियर पिघलने से पृथ्वी के ध्रुवों में जो संतुलन है वो अस्थिर हो गया है, जिससे पृथ्वी का झुकाव बढ़ गया है। हाल में हुए शोध के मुताबिक 1990 के बाद करोड़ों टन बर्फ पिघलने से पृथ्वी के द्रव्यमान का वित्रण परिवर्तित हो रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग से बर्फ पिघलने के चलते धुरी की दिशा बदली है।

मंगल, 04 मई 2021 - 05:30 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Science, global warming, glacier meltdown, Earth

Courtesy: Down to Earth

Google launched Earthquake alert feature

फोटो: CNET

भूकंप आने से पहले आगाह करेगा गूगल का अनोखा फीचर

टेक्नोलॉजी में जानी मानी गूगल कम्पनी जल्द ही भूकंप अलर्ट का फीचर कुछ देशों में जारी करेगी। यह फीचर एंड्रॉइड यूजर के लिए उपलब्थ होगा, जिसमें अलर्ट को ऑफ और ऑन करने का विकल्प शामिल है। यह फीचर भूकंप के करीब रहने वाले लोगों क लिए प्रभावी है, जिसको अमेरिका के साथ न्यूजीलैंड में भी लागू किया गया है। गूगल का फीचर भारत में कब लाॅन्च होगा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

सोम, 03 मई 2021 - 07:19 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Google, Earthquake, feature, Science

Courtesy: Amarujala News

Greenland Plant Fossil

फोटो: FIFA

ग्रीनलैंड: बर्फ के गड्ढे से मिले पौधे, टहनी और पत्तियों का जीवाश्‍म

यूनिवर्सिटी ऑफ वेरमोंट के वैज्ञानिकों को ग्रीनलैंड में करीब 55 साल पहले परमाणु बम छिपाने के लिए खोदे गए एक मील गहरे गड्ढे के नमूने से जीवाश्‍म में बदल चुके पौधे, टहनी और पत्तियां मिली है। जिससे ये पता चला है कि करोड़ों साल पहले यह इलाका बिना बर्फ का था। आइसकोर की खुदाई अमेरिकी सेना ने गुप्‍त रूप से सैकड़ों परमाणु बम को छिपाने के लिए की थी। फिलहाल वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन की वजह से आइस शीट को नाजुक बताते हुए बर्फ पिघलने की चेतावनी दी है… read-more

बुध, 17 मार्च 2021 - 08:36 PM / by Shruti

Tags: Greenland, Scientist, fossil plants, Science