airports authority of india

फोटो: The Sentinel Assam

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली नियुक्तियां

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एक्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पदों पर नियुक्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर जुलाई 14 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस प्रक्रिया में कुल 400 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार के पास भौतिकी और गणित के साथ B.Sc होना या किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: AAI, Airports Authority Of India, sports, Government Jobs

Courtesy: News 18 Hindi

Neeraj Chopra

फोटो: Jagran English

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 37 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा किए जाने के बाद अब इस टीम की अगुआई की जिम्मेदारी ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को मिली है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने जून 16 को ये फैसला किया है। महासंघ ने इस बार टीम में 18 महिला खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें धावक हिमा दास और दुती चंद का नाम भी शामिल है। चुने गए कुछ खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म, फिटनेस पर भी अधिक ध्यान… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: sports, CWG, Neeraj Chopra, Common Wealth Games

Courtesy: News 18 Hindi

Neeraj chopra

फोटो: Wallpaper Access

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चुके

टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पावों नूर्मी गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस दौरान नीराज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इस मैच में नीरज ने 89.30 मीटर के साथ नया कीर्तिमान हासिल किया। यहां फिनलैंड के होलंदर ने 89.90 मीटर के साथ शीर्ष पर रहते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। नीरज ने ओलंपिक गेम्स के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।

बुध, 15 जून 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: sports, Neeraj Chopra, Javelin Throw, Javelin

Courtesy: AajTak News

VVS Laxman

फोटो: Cricket Addictor

आयरलैंड दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण बनाए गए मुख्य कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण को आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। नेशनल एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की छत्रछाया में टीम आयरलैंड दौरे के दौरान दो टी20 मैच खेलेगी। ये मैच जून 26 और 28 को खेले जाने हैं। हाालंकि अबतक टीम की घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ टीम इंग्लैंड सीरीज के लिए टेस्ट टीम के साथ रवाना होंगे।

मंगल, 14 जून 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: India, sports, Cricket, VVS Laxman

Courtesy: Zee News

Khelo India Etu kabaddi player

फोटो: My Sirsa News

सबसे छोटी उम्र में कबड्डी के क्षेत्र में हासिल की सफलता

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के दुमका में एक छोटे से गांव में ट्रैक्टर चालक की बेटी एतू 13 वर्ष की उम्र में पहला रेड करते ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। गेम्स में सबसे कम उम्र में प्रवेश करने वाली वो पहली खिलाड़ी है। एतू का कहना है कि वो एक कोच बनना चाहती है। इससे पूर्व वो खेल के संबंध में हर तरह की जानकारी हासिल करना चाहती है और भविष्य में युवाओं के साथ काम करना चाहती है।

मंगल, 07 जून 2022 - 04:35 PM / by रितिका

Tags: sports, Kabaddi, Khelo India Youth Games, Khelo India

Courtesy: Zee News

wasim jaffer and virat kohli

फोटो: Hindustan Times

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने विराट को दी क्रिकेट छोड़ने की सलाह

आईपीएल 2022 में फ्लाप पर्फॉर्मेंस देने के बाद भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को लकेर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने उन्हें क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी है। वसीम जाफर ने सुझाव दिया है कि विराट को क्रिकेट छोड़ कर ब्रेक लेना चाहिए। इस सीजन में विराट ने 12 मैचों में 19.64 की औसत और 111.34 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 216 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन बार को बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

गुरु, 12 मई 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: sports, IPL, Virat Kohli, wasim jaffer

Courtesy: Zee News

Range Rover

फ़ोटो: Hindustan Times

Land Rover ने लॉन्च की थर्ड जनरेशन एसयूवी रेंज रोवर स्पोर्ट

जैगुआर लैंड रोवर ने अपनी तीसरी जेनरेशन रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी कार को लॉन्च कर दिया है। 2023 रेंज रोवर स्पोर्ट को पूरी तरह रि-डिफाइन किया गया है। इसमें जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW द्वारा निर्मित इंजन लगाया गया है. जो 523 bhp की पावर के साथ 750Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि साल 2024 तक रेंज रोवर का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। 

बुध, 11 मई 2022 - 03:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Land Rover, Jaguar, Tata, sports

Courtesy: News18

Riyan Parag and Harshal Patel

फोटो: NDTV Sports

रियान पराग और हर्षल पटेल मैदान पर आपस में भिड़े

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच अप्रैल 26 को हुई मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग और बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल की बहस हुई। अंतिम ओवर में रियान ने हर्षल की गेंदबाजी की जमकर धुनाई की और 18 रन दिए। पारी खत्म होने के बाद पवेलियन लौटते हुए दोनों में बहस हुई। बहस इतनी जबरदस्त थी कि दोनों का बीच बचाव करने अन्य खिलाड़ियों को आना पड़ा।

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: sports, cricket ipl, IPL

Courtesy: Zee News

MS Dhoni

फोटो: Live Hindustan

आईपीएल 2022 MI vs CSK: चेन्नई ने मुंबई को 3 विकट से हराया

मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में अप्रैल 21 को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकट से हराया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने 155 रन का स्कोर 7 विकट के नुकसान पर बनाया, जिसमें अहम योगदान तिलक वर्मा (51) ने दिया। चेन्नई ने शुरुआत में ही 2 विकट खो दिए और लगातार विकट गिरते रहे। अंतिम ओवर में चेन्नई को 17 रनों की आवश्यकता थी, जिसे धोनी ने लास्ट बाॅल पर चौका लगाकर पूरा किया।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by Varun Sharma

Tags: TATA IPL 2022, MI vs CSK, Mumbai, sports

Courtesy: Aaj Ki News

ben stokes

फोटो: ICC Cricket

बेन स्टोक्स हो सकते हैं इंग्लैंड के नए कप्तान, माइकल एथरटन ने जताई संभावना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद स्टार बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का नया कप्तान बनाए जाने की चर्चा है। इसकी जानकारी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने दी है। बता दें कि एशेज सीरीज और वेस्टइंडीज के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में हार का सामना करने के बाद जो रूट ने कप्तान के पद से इस्तीफा दिया था। रूट ने ही कप्तानी के लिए माइकल एथरटन के नाम का सुझाव दिया था।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: sports, Cricket, England, Joe root, Ben Stokes

Courtesy: Zee News