Summer

फोटो: Safety - LoveToKnow

गर्मियों में तापमान से बचाव करने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये टिप्स

आयुर्वेद में गर्मियों से बचने के भी कुछ नुस्खे दिए गए हैं जिनका पालन कर बढ़ते तापमान के बाद भी सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक फ्रिज की जगह मटके के पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसका शरीर पर कोई साइडइफैक्ट नहीं होता है। गर्मियों में हल्का भोजन करना चाहिए, जिससे पेट को राहत मिलती है। इस दौरान पानी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Lifestyle tips, Health Tips

Courtesy: News Nation TV

delhi summer

फोटो: Skymet Weather

दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में मौसम विभाग ने मार्च 29 और 30 को हीट वेव की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। इससे पूर्व मार्च 28 को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 23.2 और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 39.1 डिग्री दर्ज हुआ। 

मंगल, 29 मार्च 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: Delhi, delhi ncr, summer, heat stroke

Courtesy: ABP Live

Summer

फोटो: The Indian Express

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत में मार्च अंत और अप्रैल में भीषण गर्मी होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक दिल्ली का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मार्च 29 तक पारा 38 डिग्री और मार्च 30 तक 40 डिग्री पहुंच सकता है। अप्रैल में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस बार भीषण गर्मी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: environment, Environmental Issues, summer, hot weather

Courtesy: News Nation TV

Benefits Of Watermelon

फोटो: Hindi Sarkari Result

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए ज़रूर करें तरबूज का सेवन

तरबूज में 92 प्रतिशत पानी की मात्रा पायी जाती हैं। इसके अलावा तरबूज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और खनिज मौजूद होने के साथ विटामिन ए और सी की भी भरपूर मात्रा पायी जाती है। ये सभी पोषक तत्व स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने में सहायक होते हैं। तरबूज में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट जैसे लाइकोपीन, कैरोटेनॉयड्स और कुकुर्बिटासिन कई तरह की बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। 

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: watermelon, summer, Health

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Summer

फोटो: India.com

गर्मी में टूटे सभी रिकॉर्ड, 40 डिग्री पहुंचा तापमान: दिल्ली

दिल्ली में मार्च 20 इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पीतमपुरा में 39.9 डिग्री तापमान रहा। सफदरजंग और लोदी रोड में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मार्च के महीने में ये अबतक गर्मी का सबसे अधिक रिकॉर्ड है। मौसम विभाग ने आगामी छह से सात दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान लगाया है।

सोम, 21 मार्च 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Delhi, summer, hot weather, temperature rise

Courtesy: AajTak News

Portable Fan

फोटो: Italy

सिर्फ 400 रुपये में खरीदें शानदार डिवाइस, छूमंतर हो जाएगी गर्मी

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल अमेजन पर गर्मी से छुटकारा पाने का मिनी नेक हेंगिंग फैन मिल रहा है, जिसकी कीमत मात्र 400 रुपये है। इस फैन को ईयरफोन की तरह गले के आसपास टांगा जा सकता है, जिससे चेहरे को ठंडी हवा मिलती है। बैटरी ऑपरेटेड ये फैन हल्का और पॉवरफुल है जिससे गर्मी के मौसम में भी गर्मी का अहसास नहीं होता है। इसे 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। ये यूएसबी से भी चार्ज हो सकता है। 

शनि, 19 मार्च 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Technology, portable fan, fan, summer

Courtesy: Zee News

Earth

फोटो: Indian Express

अगले 5 साल में 40 प्रतिशत बढ़ सकती है गर्मी: विश्व मौसम संगठन

वैज्ञानिकों द्वारा चेतावनी दी गई कि अगले पांच साल में धरती का तापमान 40 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। इससे गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणी बताती है कि 2025 सबसे गर्म साल होने का रिकॉर्ड टूटने वाला है। इसके अलावा अटलांटिक महासागर में भयावह स्तर के हरिकेन (Hurricanes) आने की आशंका है। इस साल धरती के उत्तरी गोलार्ध पर मौजूद देशों का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा।

रवि, 30 मई 2021 - 11:15 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: summer, wmo, research, WEATHER

Courtesy: Aajtak News

Water Crises

फोटो: Patrika

ओडिशा: गर्मी से पहले ही शुरू हुई पानी की किल्लत

गर्मी का मौसम आने से पहले ही ओडिशा के कई ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। ओडिशा मयूरभंज जिले में लोगों को पानी लाने के लिए 3 से 4 किमी दूर जाना पड़ता हैं। स्थानीय लोगों द्वारा लोक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बड़ीपारा संभाग के 14 ब्लॉकों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से ट्यूबवेल्स भी सूख गए हैं।

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 06:37 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Odisha, summer, water crisis, facing problem

Courtesy: Amarujala News

Onion

फोटो: Uk Screen Alliance

कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें प्याज का इस्तेमाल

अगर आप कान के दर्द से परेशान है तो प्याज को काटकर उसके अंदर का हिस्सा निकाल ले। अब रात को सोने से पहले प्याज के टुकड़े को कान के खुले हुए बाहरी हिस्से में रखें। ऐसा करने से सुबह तक आपको कान के दर्द से आराम मिल जाएगा। प्याज में फास्फोरिक एसिड  की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कान के दर्द और जलन को दूर करने में सहायक होती है। गर्मियों के मौसम में प्याज का सेवन करने से लू की समस्या से भी बचाव होता है।

शुक्र, 09 अप्रैल 2021 - 09:49 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Onion, ear pain, summer

Courtesy: Newstrack Live

Mint leaves

फोटो: Ugaoo.com

गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं पुदीने की पत्तियां

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से गर्मियों में लू से बचाव होता है। पुदीने की पत्तियां त्वचा से जुड़े रोगों को ठीक करने में भी बेहद लाभकारी होती है। अगर आप साँसों से आने वाली बदबू की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी एवं हैजा जैसी बीमारी के प्रभाव को रोकने में भी पुदीना मददगार है।

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 09:31 PM / by Shruti

Tags: mint leaves, Health Tips, summer, Ayurveda, Nature Medicine

Courtesy: Sports Keeda News