Arvind Kejriwal

फोटो: Times Now News

'अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतारपुर साहिब की मुफ्त यात्रा': उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल का तीर्थयात्रा वादा

अगले साल होने वाले चुनावों से पहले अपनी पार्टी के प्रचार के लिए उत्तराखंड पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनकी आप पार्टी अगर उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव जीतती है तो अस्पताल बनवाने के साथ अयोध्या, अजमेर शरीफ और करतारपुर साहिब की मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। केजरीवाल पिछले कुछ महीनों से उत्तराखंड के नियमित दौरे कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में चुनाव जीतने पर स्कूल बनवाने का भी वादा किया। … read-more

रवि, 21 नवंबर 2021 - 04:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, Uttrakhand, Free Travel

Courtesy: Navbharat Times

Amit Shah

फोटो: The Indian Express

अमित शाह ने देहरादून में शुरू की घसियारी कल्याण योजना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्टूबर 30 उत्तराखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घसियारी कल्याण योजना का श्री गणेश किया। इसके साथ ही अमित शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस कभी लोक कल्याण का काम नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस राज का ज़िक्र करते हुये कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Amit Shah, Uttrakhand, BJP, Indian National Congress

Courtesy: Aaj Tak News

Floods

फोटो: India Today

उत्तराखंड में हो रही बारिश से यूपी के आठ ज़िलों में आई बाढ़

उत्तराखंड में हो रही आफत की बारिश अब उत्तर प्रदेश के लिए भी खतरा बनती जा रही है। इस बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है जिससे पश्चिम उत्तर प्रदेश के आठ ज़िले बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन आठ ज़िलों में मुरादाबाद, मेरठ, मुज़फ्फरनगर, बिजनोर, पीलीभीत, बाराबंकी, गोंडा और रामपुर शामिल हैं। इन ज़िलों में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। इन ज़िलों को अलावा कुछ और ज़िले भी बाढ़ प्रभावित हैं।

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Floods, Uttrakhand, Uttar Pradesh, rainfall

Courtesy: Dainik Bhaskar

Pm modi

फोटो: Times of India

पीएम मोदी आज उत्तराखंड में करेंगे 35 प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन

पीएम मोदी 35 राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों को एक बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी उत्तराखंड के ऋषिकेष AIIMS में अक्टूबर 7 को 35 प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे। इन ऑक्सीजन संयंत्रों की मदद से हर रोज़ 1750 मीट्रिक टन से भी अधिक ऑक्सीजन मिलेगी। यह सभी ऑक्सीजन संयंत्र पीएम केयर्स फंड से बनाये गए हैं। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई है।

गुरु, 07 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: PM Cares Fund, PM Modi, Uttrakhand, oxygen

Chaar dhaam Yatra

फोटो: India Mart

चार धाम यात्रा से श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या पर लगी रोक हटी

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में चार धाम पर श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या पर लगी रोक को हटा दिया है। हाई कोर्ट द्वारा रोक हटने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने इसके लिए हाई कोर्ट का आभार जताया है। दरअसल, बीते महीने कोर्ट ने श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के साथ चार धाम यात्रा की इजाजत दी थी, जिसके तहत बदरीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में मात्र 400 यात्रियों के जाने की अनुमति थी।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Chaar Dham, Nainital High court, Uttrakhand, Char Dham Yatra

Courtesy: ABP News

Earthquake

फोटो: NDTV

उत्तराखंड के जोशीमठ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड के जोशीमठ में सितंबर 11 की सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर 4.6 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप में किसी के हताहत और नुकसान होने की कोई खबर नही है। इस भूकंप का असर करीबी राज्यों पर भी देखा गया। इससे पहले सितंबर 9 को भी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले और उसके करीबी इलाकोंं में 3.6 तीव्रता का भूकंप मापा गया था।

शनि, 11 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Uttrakhand, Earthquake, Himachal Pradesh, Richter Scale

Courtesy: Aaj Tak News

arvind pandey

फोटोः Amar Ujala

संस्कृत शिक्षकों का मानदेय बढ़ने पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को किया गया सम्मानित

श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में सितंबर 9 को आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत प्रबंधकीय विद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान किया है। उन्हें संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने तथा 155 संस्कृत शिक्षकों का वेतन बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृत के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Sanskrit, language, Uttrakhand, Education Minister

Courtesy: Dainik Jagran

Ajay kothiyal with Arvind Kejriwal

फोटो: The Print

पैसे देने पर सीएम पद के उम्मीदवार को मिली नौकरी: उत्तराखंड

उत्तराखंड से आप पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी का जॉइनिंग लेटर मिला है। इसके लिए उनसे एक एजेंसी ने 25 हजार रुपये का डोनेशन लिया गया था। दरअसल,कर्नल कोठियाल ने बेरोजगारों के साथ नौकरी के नाम पर चल रही धांधली को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से खुलासा किया है। इस कृत्य के लिए उन्होंने आउटसोर्सिंग… read-more

बुध, 08 सितंबर 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: AAP, ministry of labour and employment, Uttrakhand, CM Candidate

Courtesy: The Quint

Chaar dhaam yatra

फोटो: Navbharat Times

चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश जरूरी: हाईकोर्ट

चार धाम यात्रा पर लगी रोक को हटाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया है। हाईकोर्सट ने इसे नामंजूर कर दिया है। दरअसल, हाईकोर्ट ने कोविड-19 के दौरान चार धाम यात्रा पर रोक लगाई थी, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दर्ज की थी। वहीं अब हाईकोर्ट ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन बताते हुए रोक ना हटाने की बात कही है।

बुध, 08 सितंबर 2021 - 07:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Supreme Court, Nainital High court, Chaar Dham, Uttrakhand

Courtesy: Amar ujala News

Benital

फोटो: Curly Tales

उत्तराखंड के बेनीताल को खगोल गांव बनाने की तैयारी

उत्तराखंड के चमोली स्थित बेनीताल को खगोल गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इस परियोजना में फिलहाल पांच करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। बेनीताल को खगोल गांव के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है। खगोल गांव के जरिए स्थानीय पर्यटन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। बेनीताल समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

शुक्र, 03 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttrakhand, Benital, Astro Village, Tourism

Courtesy: Zee Hindustan