Women Empowerment

फोटो: The Better India

उत्तराखंड: वन अधिकारी की मदद से आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन रहीं ग्रामीण महिलाएं

उत्तराखंड: भद्रीगाड रेंज की वन रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति इस रेंज के अंतर्गत आने वाले पाँच गांवों की महिलाओं को अलग-अलग कौशल की ट्रेनिंग देकर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही हैं। कीर्ति ने इन महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों की मार्केटिंग के लिए ‘धात्री’ नामक स्टोर की शुरुआत भी की है जिसमें 100 से ज्यादा उत्पाद रखे गयें हैं। उनकी इस मदद से 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल चुका है जिससे आज वो एक लाख रुपये तक कमा पा रही हैं। 

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 07:28 PM / by Shruti

Tags: Women Empowerment, rural women, Uttarakhand, Forest Ranger, imitative

India Contribute 3million dollar to UN

फोटो: Punjab Kesari

भारत ने संयुक्तराष्ट्र के महिला निकाय में तीन लाख डॉलर का दिया योगदान

संयुक्तराष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि भारत ने संयुक्तराष्ट्र के महिला निकाय को लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के लिये तीन लाख डॉलर दिये हैं। त्रिमूर्ति ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि भारत लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिये अपने समर्थन की पुष्टि करता है। संयुक्तराष्ट्र वीमेन में भारत के योगदान और इसके समर्थन के लिये संयुक्तराष्ट्र महिला की सहायक-महासचिव अनीता भाटिया ने भारत का धन्यवाद… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 08:56 PM / by Shruti

Tags: UN women, India, Contributes, Women Empowerment, T.S Tirumurty

holicowdung1

फोटो: Patrika

संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के लिए महिलाएं बना रहीं हैं गोबर के 'बड़कुल्ले'

आधुनिक दौर में हर कोई भागदौड़ वाली जिंदगी में व्यस्त हैं और अपना समय पुरानी परम्पराओ को नहीं देता हैं। लेकिन हमारी संस्कृति और परंपराए जीवित रखने के लिए झुंझुनूं की नंदीशाला की महिलाओं ने मिलकर बड़कुल्ले आदि तैयार किये हैं। महिलाओं ने बड़कुल्ले के साथ होलिका माता और होलिका दहन के लिए काम आने वाली सभी चीजे बनायी है। महिलाओं की अनूठी पहल देखकर अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित हो रही है और इस पुरानी संस्कृति को जीवित रखने के कार्य में सहयोग दे रही है… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 07:01 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, indian culture, Culture & Tradition, Women Empowerment

Courtesy: Zee News

Supreme court of india

फ़ोटो: Indian express

जज महिलाओं के कपड़े व आचरण पर टिप्पणी करने से बचें: सुप्रीम कोर्ट

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान जजों को खास निर्देश दिया है। कोर्ट ने जजों को कहा है कि वे महिलाओं के कपड़े व आचरण पर टिप्पणी करने से बचें, साथ ही जज कभी यह भी न कहें कि उसने कपड़े ही ऐसे पहने हुए थे, उसे एक आदर्श महिला की तरह व्यवहार करना चाहिए। शराब या सिगरेट पीने के कारण उसने पुरुषों को अपनी ओर आकृष्ट किया, जजों को ऐसी रूढ़िवादी रुख अपनाने से भी सुप्रीम कोर्ट ने मना किया है।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 11:42 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Women Empowerment, Supreme Court, Justice

Courtesy: Live hindustan

Swati maliwal

फ़ोटो: Aajtak

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रुकवाया बाल निकाह

दिल्ली के जहांगीरपुरी में धर्म परिवर्तन कर 15 वर्ष की बच्ची का बाल निकाह कराया जा रहा था, जिसे महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रुकवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिखा, "जहांगीरपुरी में एक 15 साल की बेटी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया जा रहा था, अभी मैंने और मेरी टीम ने इलाके के एसएचओ के साथ मिलकर ये निकाह रुकवाया है।" इससे पहले भी कल्याणपुरी में एक 16 साल की बच्ची का बाल विवाह रोका गया था।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Women Empowerment, Child Marriage, swati maliwal

Courtesy: Aajtak

Protest of women reservation

फ़ोटो: magnificent bihar

बिहार: विधानसभा में महिलाओं को चाहिए 50% आरक्षण, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन बिहार में सभी दलों की महिला नेताओं ने प्रदर्शन किया। सभी की मांग है की विधानसभा में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाए। महिला सुरक्षा के लिए नितीश सरकार को सराहते हुए जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा- "उम्मीद है कि आने वाले वक्त में सदन के अंदर महिलाओं को कम से कम 35 प्रतिशत और ज्यादा से ज्यादा 50 प्रतिशत तक आरक्षण मिलेगा।" वहीं प्रदर्शन में शामिल राजद नेताओं ने आरक्षण व महिला सुरक्षा की बात करते हुए नितीश सरकार को… read-more

मंगल, 09 मार्च 2021 - 10:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar, Reservations, Women Empowerment

Courtesy: Aajtak

Captain Amrinder Singh

फ़ोटो: Indian Express

पंजाब सरकार ने माफ किया 1.13 लाख किसानों का कर्ज, महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा

पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने देश में किसान आंदोलन के बीच अपना बजट पेश किया है, जिसमें 1.13 लाख किसानों का कर्ज़ माफ कर दिया है। वहीं, मार्च 8 को विश्व महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं लिए राज्य भर में बस सेवा मुफ्त कर दी है। अपने इस बजट को सरकारी कर्मचारियों के लिए खास बनाते हुए एलान किया है कि जुलाई 1 से छठा वेतन आयोग लागू होगा। हालांकि बजट सत्र में आम आदमी पार्टी ने कैप्टन सरकार का विरोध किया है।

सोम, 08 मार्च 2021 - 03:37 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab Government, Captain Amarinder Singh, Women Empowerment

Courtesy: Aajtak News

Women Canteen

फोटो: Holidify

मुंबई की "ऑल-वीमेन कैंटीन" बना रही है महिलाओं को सशक्त

मुंबई में साल 1991 में एक ट्रस्ट के रूप में रजिस्ट्रर्ड श्रमिक महिला विकास संघ "ऑल-वीमेन कैंटीन" चला कर 300 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम बना है। इससे महिलाओं को अपनी पाक कला का इस्तेमाल कर आजीविका चलाने में मदद मिल रही है। 80 के दशक में शुरु हुई इस संस्था में महिलाएं सिर्फ पापड़ बनाने का कार्य करती थी। इस 3 करोड़ के कारोबार में अभी तक जुड़ी लगभग 175 महिलाओं को सम्मानित जीवन जीने को मिल रहा है। 

मंगल, 02 मार्च 2021 - 08:01 PM / by Shruti

Tags: All women Canteen, Mumbai, Women Empowerment, Inspiration

working women

फोटो: Reuters

37 फ़ीसदी भारतीय महिलाओं को मिलता है पुरुषो की तुलना में कम वेतन: सर्वे

भारत की 37% कामकाजी महिलाओं का कहना है कि उन्हें पुरुषों की तुलना में कम वेतन मिलता है। इस सर्वे में शामिल की गयी 22 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि उन्हें पुरुषों की तुलना उतनी वरियता नहीं दी जाती, 85% महिलाओं ने कहा कि 60% क्षेत्रीय औसत की तुलना में ना तो उन्हें सही टाइम पर प्रमोशन, सैलरी हाइक या वर्क ऑफर नहीं मिलता है। यह रिपोर्ट भारत में कामकाजी महिला और पुरुष के बीच के अंतर को स्पष्ट करती है।

मंगल, 02 मार्च 2021 - 04:07 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: WOMENS POWER, Coronavirus Pandemic, Women Empowerment

Courtesy: News18

Women Empowerment

फोटो: The Technical Points.In

यरवदा रिजनल मेंटल हॉस्पिटल द्वारा स्वस्थ हुई महिलाओं को मिल रहा है ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण

यरवदा के रिजनल मेंटल हॉस्पिटल में मानसिक बीमारी से स्वस्थ हुई महिलाओं को ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग दी जा रही है, इसमें आईब्रो थ्रेडिंग से लेकर बालों को ट्रिमिंग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अस्पताल की उप अधीक्षक डॉ. गीता कुलकर्णी ने बताया कि ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग ले रही महिलाएं पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और इस कोर्स को एंजॉय कर रही हैं। इस कार्य को यशस्वी सामाजिक संस्था और एनजीओ की मुख्य सारिका मोरे के सहयोग से किया जा रहा है।

मंगल, 16 फ़रवरी 2021 - 05:01 PM / by Shruti

Tags: Yarwada, rehabilitation center, Women Empowerment, Beautician

Courtesy: Bhaskar News