2050 तक देखने में पूरी तरह असमर्थ हो जाएंगे 6.1 करोड़ लोग: रिपोर्ट
ग्लोबल आई हेल्थ कमीशन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में करीब 110 करोड़ लोग अंधेपन, दूरदृष्टि दोष और आंखों की अन्य समस्याओं से ग्रस्त हैं। 2020 में करीब 59.6 करोड़ लोगों में दूरदृष्टि दोष था, जिनमें से करीब 4.3 करोड़ लोगों की आंखों की रौशनी छिन चुकी है, वहीं 51 करोड़ लोगों की पास की नजर कमजोर है। 2050 तक आंखों की समस्या से ग्रस्त लोगों की संख्या 180 करोड़ हो जाएगी।इनमें से करीब 89.5 करोड़ लोगों में दूर दृष्टि दोष होगा जबकि 6.1 करोड़ लोग देखने में पूरी तरह असमर्थ होंगे|