गोताखोरों ने खोजी प्राचीन हिम युग के हाथियों की हड्डियां
अमेरिका में फ्लोरिडा के दो गोताखोरों डेरेक डेमेटर और हेनरी सादलेर द्वारा 11 हजार साल पुरानी एक प्राचीन हाथी की हड्डी को खोजी गयी हैं, जिसकी लम्बाई चार फुट और वजन करीब 23 किलो है। संभावित है कि यह प्राचीन हिम युग के मैमथ की हड्डी है। दोनों ने इसे पीस नदी के तल से खोजा हैं। वर्तमान में हाथियों के पूर्वज जो आज से करीब 11 हजार साल पहले विलुप्त हो गए थे वो मैमथ कहलाते थे।