उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे सीएम पद की शपथ
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई को शाम पाँच बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई है। शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11वें और सबसे युवा मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।