जब तक सत्ता में नहीं आता तब तक विधानसभा में नहीं रखूँगा कदम: चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने नगर निगम चुनावों में मिली हार से निराश होकर एक कठिन प्रतिज्ञा की है। उन्होंने कहा कि जब तक वे सत्ता में नहीं आते तब तक वे विधानसभा में प्रवेश नहीं करेंगे। नगर निगम चुनावों में टीडीपी ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने सदन में सत्तारूढ़ पक्ष द्वारा उनके लिए अपशब्द प्रयोग करने का भी आरोप लगाया।