आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों के प्रति राहुल गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों के प्रति ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बाढ़ से आंध्र प्रदेश को भारी क्षति पहुंची है। बाढ़ में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों की हरसंभव मदद करने की भी विनती की। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण के कारण अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो चुकी है।