वैज्ञानिकों ने किया दावा, चांद पर मौजूद है करोड़ों लोगों के लिए ऑक्सीजन
ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी और नासा के वैज्ञानिकों ने मिलकर हाल ही में ये दावा किया की चांद की ऊपरी सतह पर एक लाख साल तक के लिए ऑक्सीजन मौजूद है। वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर इतना ऑक्सीजन है कि 800 करोड़ लोग एक लाख वर्षों तक ऑक्सीजन ले सकते है। हालांकि ये ऑक्सीजन गैस के तौर पर नहीं बल्कि पत्थर को रुप में कई परतों के नीचे दबा हुआ है।