केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुधारी शशि थरूर की अंग्रेजी, दिया अंग्रेजी का ज्ञान
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर को अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। हालांकि, इस बार थरूर अंग्रेजी के शब्दों की गलत स्पेलिंग को लेकर चर्चा में है। शशि थरूर की इस गलती को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पकड़ा है। थरूर के ट्वीट में स्पेलिंग को लेकर गलती बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर कहा, अनावश्यक दावे और बयान देते समय गलतियां होना लाजमी है। यह बाइजेट नहीं बल्कि बजट है और "रिलाई" नहीं रिप्लाई है।