भारत का ऐसा शहर जो दुनिया का है एकमात्र शाकाहारी शहर
अगर आप दुनिया के पहले शाकाहारी शहर को देखना चाहते हैं तो आपको गुजरात जाना होगा। भारत में गुजरात के भावनगर जिले में पलिताना सिर्फ भारत ही नहीं, पूरे विश्व का पूर्ण शाकाहारी शहर है। पलिताना जैन धर्म का पालन करने वालों के लिए सबसे शुद्ध और सबसे पूजनीय शहर माना जाता है। दरअसल वर्ष 2014 में सरकार ने इस क्षेत्र में पशु वध पर प्रतिबंध लगा दिया और तब से यहां एक भी जानवर नहीं मारा गया है।