विश्व धरोहर की सूची में शामिल है असम की मानस वाइल्डलाइफ सेंचुरी
हिमालय के तलहट में भारतीय राज्य असम में बसी खूबसूरत मानस वाइल्डलाइफ सेंचुरी विश्व धरोहर सूूची में शामिल है। यह सेंचुरी प्रकृति से प्रेम करने वालों के लिए बहुत ही दिलचस्प जगह है। यहाँ पर कई तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां वो प्रजातियां भी मौजूद हैं जो लुप्त हो चुकी हैं। भारतीय गेंंडा, भारतीय हाथी, पिग्मी हाॅग और बाघ इस सेंचुरी की शोभा बढ़ाते हैं। यह सच में जैव विविधता का केंद्र है।