जीतनराम मांझी ने की धार्मिक जुलूस पर रोक लगाने की वकालत
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी ने देश में सभी प्रकाश के धार्मिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा - "अब वक्त आ गया है जब देश में हर तरह के धार्मिक जूलूस पर रोक लगा दी जाए। धार्मिक जूलूसों के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसे तुरंत रोकना होगा।"