गर्मियों में खाएं सलाद, मिलेंगे कई लाभ
खाने के साथ अगर सलाद को भी शामिल किया जाए तो खाने के पौष्टिक गुण बढ़ जाते हैं। सलाद में कई मिनरल्स, विटामिंस और फाइबर होते हैं। ये पाचन तंत्र को मजबूती देते हैं। ये शरीर के लिए लाभदायक है। सलाद खाने से व्यक्ति कैलोरी इंटेक कम करता है। ये आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। कच्ची सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, खीरा खाने से शरीर को कई मिनरल्स मिलते हैं।