अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम
अमेरिका में नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर की घड़ी 11 लाख डालर में नीलाम हुई। जर्मन घड़ी फर्म ह्यूबर द्वारा बनाई गई है, जिसमें एक स्वस्तिक बना है। मैरीलैंड में अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन में एक गुमनाम बोली लगाने वाले को बेच दिया गया था। हिटलर को यह घड़ी 20 अप्रैल, 1933 को उनके 44वें जन्मदिन पर दी गई थी, जब वह जर्मनी के चांसलर बने थे।