आप नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया
आप नेता सत्येंद्र जैन को आज तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा, "सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।"