अगर मौका मिला तो मध्य प्रदेश को फिर से 'बीमारू' बना देगी कांग्रेस: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद लंबे समय तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा। कांग्रेस ने एक समृद्ध राज्य को 'बीमारू' राज्य में बदल दिया। राज्य के युवाओं ने कांग्रेस शासन के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति नहीं देखी है।" प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की ''नकारात्मकता'' को लेकर उसकी आलोचना की।