जोहानिसबर्ग टेस्ट में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए चाहिए 122 रन, भारत को 8 विकेट की दरकार
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 122 रनों की ज़रूरत है, तो वहीं भारत को जीत के लिए 8 विकेट की दरकार है। इससे पहले सुबह 85 रनों से आगे खेलने उतरे भारत की शुरुआत शानदार रही। पहले चेतेश्वर पुजारा और फिर अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक बनाया।