प्रयागराज में हुई धर्म संसद में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की उठी मांग
प्रयागराज में एक बार फिर धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला गया है। इसके साथ ही वहां मौजूद साधु-संतों ने सरकार से मांग की है कि देश को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाये। संतो ने सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने को कहा और स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को जेल से रिहा किए जाने की भी मांग की। महामंडलेश्वर प्रभुदानंद ने इस्लाम को जिहादी बिल्ली बताते हुए हिंदुओ को कबूतर बताया।