पुणे - 22 जालसाजों ने मिलकर एक शख्स से ठगे 2.5 करोड़ रूपये
पुणे के सांगवी इलाके में रहने वाले एक 47 वर्षीय व्यक्ति के साथ 2.5 करोड़ रूपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस शख्स को पिछले 8 सालों से धोखेबाजों द्वारा ठगा जा रहा था। इस शख्स के अनुसार 22 जालसाज पिछले 8 सालों से उसके साथ ठगी कर रहे थे और वो बीते 8 सालों में 277 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे ट्रांसफर कर रहा था। दिसंबर 2 को इस व्यक्ति ने सांगवी पुलिस से संपर्क किया और 22 धोखेबाजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।