यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का विमान उतरा मुंबई
भारत सरकार ने रोमानिया से एयर इंडिया का विमान भेजकर 219 यात्रियों को यूक्रेन से सकुशल स्वदेश लाने का काम किया है। एयर इंडिया का विमान दोपहर 1.55 बजे रोमानिया से उड़ान भरकर मुंबई एयरपोर्ट पर 7.50 बजे उतरा। यात्रियों के स्वागत के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे। उन्होंने सभी यात्रियों का हाल जाना। मुंबई आए भारतीयों के लिए बीएमसी कोविड टेस्ट, टीकाकरण आदि सभी खर्चे वहन करेगी। इसकी जानकारी मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने दी है।