Air India

फोटो: Reuters

अब टाटा करेगी एयर इंडिया का विस्तार: रिपोर्ट्स

टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अब आने वाले वर्षों में विस्तार किया जाएगा। हाल ही में एयर इंडिया ने पायलटों से ए350 में प्रशिक्षण लेने के संबंध में भी जानकारी मांगी है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया ए350 के अलावा नए एयर प्लेन शामिल करे। इसमें एयर बस और बोइंग से संकीर्ष और चौड़े शरीर का मिश्रण वाले प्लेन होंगे। माना जा रहा है कि चार-पांच वर्षों में 200 से अधिक विमान जोड़े जा सकते हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: TATA Motors, Tata Group, Air India, air india plane

Courtesy: ABP Live

Air India

फोटो: Hindustan Times

एयर इंडिया खरीदेगी एयरबस ए 350 विमान, पायलट्स को मिलेगी ट्रेनिंग

टाटा ग्रुप की एयर इंडिया को अब जल्द ही एयरबस ए 350 उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। माना जा रहा है कि एयरबस 350 को टाटा अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। दरअसल इस संबंध में हाल ही में टाटा ने पायलस्ट कासर्वे किया था, जिसके बाद एयरबस 350 खरीदने की संभावनाएं काफी बढ़ गई है। बता दें कि जो पायलट इसकी ट्रेनिंग लेंगे उन्हें दो वर्षों पर किसी और विमान में ट्रेनिंग नहीं दी जाएगी।

गुरु, 16 जून 2022 - 03:25 PM / by रितिका

Tags: business, Travel, air bus, Tata Company, Air India

Courtesy: TV9 Hindi

Air India

फ़ोटो: Hindustan Times

DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना

DGCA ने एयर इंडिया पर आज 10 लाख का जुर्माना लगाया है। एयर इंडिया पर आरोप है कि, पैसेंजर के पास वैलिड टिकट होने के बावजूद भी उन्हें सफर करने से रोका गया था। एयर इंडिया ने यात्रियों के वैध टिकट होने और समय पर बोर्डिंग के लिए मौजूद रहने के बावजूद बोर्डिंग से मना किया था। जिसके बाद DGCA ने यह फैसला लिया है। इससे पहले एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ था और मामले पर व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई थी। 

मंगल, 14 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Air India, DGCA, penalty, Airline

Courtesy: Amar ujala

Air India

फोटो: Jansatta

एयर इंडिया ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना

एयर इंडिया ने एक नई स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की घोषणा की है। टाटा समूह एयरलाइन के अनुसार, नई योजना उन कर्मचारियों के लिए है जो या तो 55 वर्ष से अधिक आयु के हैं या 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं। कंपनी ने कुछ केबिन क्रू सदस्यों और कर्मचारियों के अन्य वर्गों के लिए वीआरएस पात्रता आयु 55 से घटाकर 40 कर दी है। इसके अलावा, प्रबंधन ने वीआरएस का चयन करने वालों के लिए नकद प्रोत्साहन की घोषणा की है।

गुरु, 02 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Air India, voluntarily retirement scheme, ermanent employees, announced

Courtesy: DNA India

Air India

फ़ोटो: Abp News

एयर इंडिया के विमान का हवा में हुआ इंजन बंद, हुई एमरजेंसी लैंडिंग

टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320 नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। उड्डयन नियामक नगर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। इंजन बंद होने के बाद सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर विमान वापस मुंबई हवाईअड्डे पर उतारा गया।

शुक्र, 20 मई 2022 - 08:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: LANDING, emergency, Air India

Courtesy: Hindustan

Smoking ban

फोटो: 100 Knots

एयर इंडिया के कर्मचारी अब नहीं कर सकेंगे वर्कप्लेस पर स्मोकिंग

एयर इंडिया ने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के स्मोकिंग या नशा करने पर प्रतिबंध लगाया है। एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुरेश दत्त त्रिपाठी ने बताया कि इस आदेश का पालन ना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि अब वर्कप्लेस पर स्मोकिंग या नशीले पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित किया जाता है। ये कर्मचारियों को स्वस्थ और सुरक्षित वर्क प्लेस एनवायरमेंट देने के कारण किया गया है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Air India, air india plane, employees, Smoking

Courtesy: Zee News

air india

फोटो: The Economic Times

टाटा ने एयर इंडिया के कर्मचारियों के लिए शुरू की मेडिकल सुविधा

टाटा कंपनी ने एयर इंडिया के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की है। ये सुविधा मई 15 से लागू हो गई है। देशभर के अस्पतालों में बेहतर च‍िक‍ित्‍सा सुव‍िधा उपलब्‍ध कराने के उद्देश्य से एयर इंडिया के कर्मचारियों को ये सुविधा मिली है। ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस स्थाई, फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों और परिवार के सात सदस्यों को मिलेगी। कर्मचारियों को 7.5 लाख रुपये का इंश्योरेंस दिया जाएगा।

रवि, 15 मई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata Company, Tata Group

Courtesy: Zee News

Air Asia

फ़ोटो: Airasia

एयर इंडिया ने एयर एशिया के अधिग्रहण का रखा प्रस्ताव

भारतीय उद्योग की प्रमुख कंपनियों में से एक टाटा कंपनी के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने अब एयर एशिया के अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव रखा है। हालांकि इस सौदे के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से टाटा ने मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। बता दें कि एयर एशिया इंडिया में 83.67 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के पास है और बाकी हिस्सेदारी एयर एशिया इंवेस्टमेंट लिमिटेड के पास है, जो मलेशिया के एयर एशिया समूह का हिस्सा है। 

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 06:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Tata groups, Air India, Air Asia

Courtesy: Live hindustan

Air India To Cancel Flights To And From Hong Kong

फोटो: Unsplash

कोरोना मामलों में वृद्धि के बीच कोविड प्रतिबंधों के कारण एयर इंडिया ने रद्द की हांगकांग के लिए उड़ानें

कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी के बीच एयर इंडिया ने अप्रैल 24 तक हांगकांग की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयर इंडिया ने रविवार को ट्वीट किया, "हांगकांग के अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और सेक्टर पर सीमित मांग के कारण, हांगकांग और वापसी की उड़ानें 19 तथा 23 अप्रैल को रद्द कर दी गई हैं।" एक रिपोर्ट के अनुसार, हांगकांग जाने वाले भारतीयों के पास यात्रा से 48 घंटे पहले की कोविड -19… read-more

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Air India, cancel flights, Hong Kong

Courtesy: Jagran News

Air India

फोटो: Nikkei Asia

टाटा ने शुरू किया एयर इंडिया के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना

एयर इंडिया के कर्मचारियों का वेतन अब टाटा कंपनी ने बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। दरअसल महामारी की शुरुआत के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन समेत कई भत्तों में 35 से 40 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इस वर्ष इन भत्तों की 20 से 25 प्रतिशत राशि को बहाल किया जा रहा है।  कंपनी के इस फैसले के बाद कैबिन क्रू, पायलटों को काफी राहत मिलेगी।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Air India, Tata groups, Tata Company, employees

Courtesy: News 18 Hindi