Amarnath Yatra 2022

फोटो: Lokmat Times

पिछले 24 दिनों से 2.44 लाख से अधिक लोगों ने की अमरनाथ यात्रा

जम्मू कश्मीर से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 7,009 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ था। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, जून 30  को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,44,751 लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किये हैं। आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दो सुरक्षा काफिले में तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना… read-more

रवि, 24 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, Pilgrims, Jammu and Kashmir

Courtesy: Khas Khabar

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

Amarnaath Yatra: जम्मू से रवाना हुआ 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

आज सुबह 7,053 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पिछले 23 दिनों में 2.37 लाख से अधिक लोग बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 30 से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 2,37,480 लोग बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, another batch, Pilgrims, jammu

Courtesy: The Quint

Amarnath Yatra

फोटो: Hindustan Times

अमरनाथ यात्रा के दौरान होने वाले हादसों पर लगेगी रोक, सरकार ने उठाया कदम

जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए स्थानीय सरकार काम कर रही है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि नई योजना के तहत गुफा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए डिजिटल मैपिंग का काम इंजीनियर्स की मदद से किया जा रहा है। इसके जरिए मानव नुकसान को रोकने में मदद मिलेगी। इसके लिए सर्वेक्षण किया जाएगा जो तीर्थयात्रियों के यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी।

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Amarnath, Amarnath Yatra, Manoj Sinha, jammu kashmir

Courtesy: Zee News

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Latestly

भारी बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

अमरनाथ यात्रा आज सुबह खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। पहलगाम और बालटाल दोनों शिविरों से किसी भी तीर्थयात्री को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं है। इससे पहले, जुलाई 5 को भारी बारिश और जुलाई 8 को बादल फटने के बाद यात्रा रोक दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों मार्गों पर अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, temporarily suspended, HEAVY RAINFALL

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Amarnath Yatra 2022

फोटो: Zee News

अमरनाथ यात्रा: जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

जम्मू से आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 5,449 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। अभी तक 1.44 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक 1,44,457 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की है, जबकि इनमें से 16,457 ने जुलाई 13 को दर्शन किए। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और… read-more

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Pilgrim, Amarnath Yatra, Ganderbal, Valley, jammu

Courtesy: News Nation

Amarnath

फोटो: Divya Himachal

अमरनाथ यात्रा की फिर हुई शुरुआत, दर्शन के लिए जत्था हुआ रवाना

बाढ़ के कारण रोकी गई अमरनाथ यात्रा जुलाई 11 को फिर से बहाल हो गई है। जम्मू कश्मीर में बीते दिनों बादल फटने के कारण 15 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था। बता दें कि बादल फटने की घटना के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कि नदी के शुष्क तट पर टेंट लगाने को लेकर सवाल भी किया था।

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, amarnath yatra 2022, Amarnath Temple

Courtesy: news 18

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

आंशिक निलंबन के बाद नुनवान पहलगाम की ओर से अमरनाथ यात्रा शुरू: जम्मू-कश्मीर

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने सूचना देते हुए बताया कि बादल फटने की घटना के कारण आंशिक रूप से निलंबित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा आज तड़के नुनवान पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गयी है। आज सुबह तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बालटाल आधार शिविर से रवाना हुआ। बालटाल और नुनवान दोनों तरफ से हेलिकॉप्टर उपलब्ध थे। बता दें कि जम्मू से अभी भी यात्रा स्थगित रहेगी।  

सोम, 11 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, resumes, baltal base camp, nunwan

Courtesy: Live Hindustan

amarnath yatra rescue

फोटो: Tribune India

अमरनाथ में जारी है लापता श्रद्धालुओं की तलाश, हुई 16 की मौत

अमरनाथ गुफा के पास हुए हादसे के बाद रेस्क्यू टीम द्वारा राहत और बचाव कार्य करते हुए टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई कर लापता लोगों को निकालने की मशक्कत की जा रही है। इस हादसे में कुल 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है और 40 लोग गायब है। लापता लोगों को खोजने के लिए बालटाल से गुफा तक राहत और बचाव कार्य जारी है। 

रवि, 10 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: Amarnath Yatra, Amarnath Temple, amarnath yatra 2022, Rescue Team

Courtesy: NDTV News

 Farooq Abdullah

फोटो: India TV News

फारूक अब्दुल्ला ने की अमरनाथ यात्रा में बादल फटने की घटना की जांच की मांग

नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने आज कहा, अमरनाथ यात्रा में जो दुखद घटना हुई उसके लिए हम उम्मीद करेंगे कि सरकार इस पर जांच कमेटी बैठाए। सरकार को पीड़ित परिवारजनों को अच्छा मुआवाज़ा भी देना चाहिए। अब्दुल्ला ने यहां 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमें उम्मीद है कि सरकार यह जानने के लिए एक… read-more

शनि, 09 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, cloudburst incident, Farooq Abdullah

Courtesy: Times Now Hindi

Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

खराब मौसम के कारण आई अमरनाथ यात्रा में रूकावट, आज भी रहेगी स्थगित

अधिकारियों ने आज सुबह घोषणा करते हुए बताया कि दोनों मार्गों पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा दिन भर के लिए स्थगित रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि, बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर खराब मौसम के कारण, तीर्थयात्रियों को आज गुफा की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और तीर्थयात्री जम्मू से घाटी की ओर नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाद में स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, Suspended, bad weather, pahalgam

Courtesy: News Nation