Tata Technologies Offers To Set Up EV Production Unit

फोटो: Twitter

टाटा टेक्नोलॉजीज ने की ईवी उत्पादन इकाई स्थापित करने की पेशकश: पंजाब

राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार देने की एक बड़ी पहल में, टाटा टेक्नोलॉजीज ने मई 4 को पंजाब में अपना महत्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उत्पादन केंद्र स्थापित करने की पेशकश की। टाटा टेक्नोलॉजीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। बैठक में टाटा टेक्नोलॉजीज के ग्लोबल सीईओ वॉरेन हैरिस, अध्यक्ष ग्लोबल एचआर और आईटी पवन भगेरिया और अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

गुरु, 05 मई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Tata Technologies, ev production unit, Bhagwant Mann

Courtesy: Navbharat Times

Bhagwant Man

फोटो: Wikimedia

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की 26,000 से अधिक भर्तियों को मंजूरी देने की घोषणा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मई दो को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 26,454 भर्तियों के साथ एक विधायक-एक पेंशन नियम को मंजूरी देने की घोषणा की। सीएम भगवंत मान ने ट्विटर पर कैबिनेट द्वारा लिए गए कई फैसलों की घोषणा की, जिसमें 26,454 भर्तियों की मंजूरी, एक विधायक-एक पेंशन, डोर-टू-डोर राशन वितरण योजना, श्री मुक्तसर साहिब में नरम फसलों की विफलता के लिए 41.8 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल… read-more

मंगल, 03 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab, Bhagwant Mann, Approved, Jobs, recruitments

Courtesy: News 18

bhagwant mann

फोटो: News18

आप पर बरसी भाजपा, कहा 20 किसानों ने की आत्महत्या: पंजाब

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राजकुमार चाहर ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के डेढ़ महीने के कार्यकाल में कई जिलों में कुल 20 किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों की हितैषी सरकार ने इनके परिवारों की सुध तक नहीं ली है। पीड़ित परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनके विधायक नहीं पहुंचे है। चाहर ने पीड़ित परिवार को संभव सहायता का वादा किया है।

सोम, 02 मई 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Punjab Government, Bhagwant Mann

Courtesy: News Nation TV

patiala violence

फोटो: AmarUjala

पटियाला हिंसा के बाद बड़े पुलिस अधिकारियों को मान सरकार ने हटाया

पटिलाया में अप्रैल 29 को हुई हिंसा के बाद भगवंत मान सरकार ने आईजी, एसएसपी और एसपी पद के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया है। अब मखविंदर सिंह चिन्ना आईजी, दीपक पारीक एसएसपी और वजीर सिंह को पटियालाय का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं पटियाला में हुई हिंसा के बाद इलाके में सुरक्षा के लिहाज से ऐहतियात बरती जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छापेमारी हो रही है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Patiala, Patiala violence, Bhagwant Mann

Courtesy: NDTV News

anurag thakur

फोटो: Wikipedia

पटियाला में हुई हिंसा के बाद पंजाब सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी की सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ना ही गंभीर है और ना ही सक्षम है। इस हिंसा को विपक्ष ने सरकार की विफलता बताया। ठाकुर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो अधिकतर समय राज्य के बाहर बिताते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में शांति और भाईचारा चाहती है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Anurag Thakur, Bhagwant Mann, violence

Courtesy: Zee News

Patiala violence

फोटो: India TV News

पटियाला हिंसा: दो समूहों के बीच झड़प के बाद लगा कर्फ्यू; सीएम मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

पटियाला में दो समूहों के बीच झड़प के बाद अप्रैल 29 की शाम 7:00 बजे से आज सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया।  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया, पुलिस इंटेलिजेंस ने जिला पुलिस को जुलूस की जानकारी पहले से ही दे दी थी, पर उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सूत्रों ने कहा, लापरवाही बरतने के कारण पटियाला के आईजी और अन्य सीनियर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया… read-more

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, Punjab, curfew, Bhagwant Mann, Patiala violence

Courtesy: News 18

Bhagwant maan and arvind kejriwal

फ़ोटो: Telegraph

बिजली कटौती के विरोध में पंजाब में जल रहा सीएम का पुतला, विपक्ष भी कर रहा विरोध

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने फ्री बिजली देने के लिए कई जगहों पर 6-6 घंटे की बिजली कटौती तो कर ली है लेकिन अब इसका जमकर विरोध हो रहा है। राज्य में किसान भगवंत मान और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल का पुतला जला रहे है और विपक्ष भी लगातार विरोध कर रहा है। दरअसल पंजाब में कई कारणों से बिजली का उत्पादन कम हो गया है, जिसके चलते राज्य ब्लैकआउट की कगार पर है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 06:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Punjab, Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal, Electricity

Courtesy: Live hindustan

Bhagwant maan and Banwari lal purohit

फ़ोटो: Hindustan times

जैश ए मोहम्मद ने दी भगवंत मान और बनवारी लाल पुरोहित को बम से उड़ाने की धमकी

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को बम से उड़ाने की धमकी दी है। दरअसल पंजाब के सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को को एक धमकी भरा पत्र मिला है, और यह पत्र आतंकी संगठन के एरिया कमांडर सलेम अंसारी के हवाले से लिखा गया है। पत्र में यह भी लिखा है की मई 21 को जालंधर,सुल्तानपुर लोधी,लोहियां,फगवाड़ा, अमृतसर और तरनतारन के रेलवे स्टेशनों को उड़ा दिया जाएगा।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 11:56 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Jaish-e-Mohammed, Bhagwant Mann, banwari lal, Punjab

Courtesy: News18hindi

Bhagwant Man

फोटो: DNA India

ड्यूटी पर शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा: सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा करते हुए कहा है कि ड्यूटी पर शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पठानकोट में 'तिरंगा यात्रा' के दौरान यह वादा किया था। साथ ही पुलिस कल्याण कोष को भी 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ कर दिया गया है।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bhagwant Mann, Compensation, martyrs police man, Punjab

Courtesy: Zeenews

Bhagwant maan

फोटो: Tv9bharatvarsh

पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री देगी भगवंत मान सरकार

पंजाब की नवनिर्वाचित भगवंत मान सरकार ने एक महीना पूरा करने पर जनता के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार की घोषणा के अनुसार पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ये नया नियम इसी वर्ष जुलाई एक से लागू होगा। वहीं कुछ दिनों पहले आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने भी कहा था कि पंजाब में लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो गया है।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhagwant Mann, Aam Aadmi Party, Electricity

Courtesy: NDTV