Corona vaccine

फ़ोटो: Vision news service

ब्रिटेन में 6 से 11 साल के बच्चों को लगेगी मोर्डना द्वारा विकसित "स्पाइकवैक्स" वैक्सीन

ब्रिटेन ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी मॉडर्ना द्वारा विकसित ‘स्पाइकवैक्स’ को 6 से 11 साल तक के बच्चों के लिए मंज़ूरी दे दी है। ब्रिटेन के दवा नियामक मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी के मुताबिक यह टीका सुरक्षा , गुणवत्ता और असर के सभी मायनों पर खरा उतरा है और 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि ब्रिटेन ने पहले 6 और टीकों को मंजूरी दी है। 

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Moderna, Britain, children, Coronavirus

Courtesy: News18hindi

Huggy Wuggy

फोटो: Distractfy

कार्टून बना बच्चों के लिए खतरा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट: ब्रिटेन

ब्रिटेन में एक कार्टून कैरेक्टर को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी कर अभिभावकों को चेतावनी दी है। पुलिस ने "हग्गी वुग्गी" कार्टून से सतर्क रहने की सलाह दी है। WION की रिपोर्ट के मुताबिक ये कार्टून कैरेक्टर बेहद खतरनाक है, क्योंकि ये बच्चों को कूदने के लिए प्रेरित करता है जिससे बच्चों की रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है। इसके वीडियो देखने के बाद बच्चों को बुरे सपने आना, नींद पर असर होना जैसी समस्याएं हो सकती है।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: cartoon, Britain, Police

Courtesy: Zee News

British Airways

फोटोः BBC

रूस ने अपने हवाई क्षेत्र में ब्रिटिश एयरलाइंस के विमानों को आने से रोका

रूस और यूक्रेन वार के बीच अब ब्रिटेन भी अब रूस के नज़र में आ चुका है। इससे पहले ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ टिप्पणी की थी और रूस के अरबपतियों और बैंकों के ऊपर एक्शन लिया था, जिसकी वजह से अब रूस भी जवाबी करवाई करने मन बना चुका है। रूस ने अपने हवाई क्षेत्र में आने वाले सभी ब्रिटिश एयरलाइन्स के विमानों को उतरने की अनुमति देने से पूरी तरीके से इंकार कर दिया है। 

शुक्र, 25 फ़रवरी 2022 - 07:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Britain, British Airways

Courtesy: Hindi Khabar

PM Modi and queen elizabeth

फोटो: Mint

पीएम मोदी ने महारानी एलिजाबेथ के स्वस्थ होने की कामना की

ब्रिटेन की महारानी 95 वर्षीय एलिजाबेथ II कोविड 19 संक्रमण का शिकार हो गई है, जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं महारानी एलिजाबेथ के शीघ्र स्वस्थ होने की कमाना करता हूं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। बता दें कि फरवरी 20 को बकिंघम पैलेस ने सूचना दी थी कि महारानी एलिजाबेथ… read-more

सोम, 21 फ़रवरी 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Britain, Queen Elizabeth II, PM Modi

Courtesy: ABP Live

delhi to london by bus

फोटो: CNN

बस से जा सकेंगे दिल्ली से लंदन, जल्द शुरु होगी सेवा

दिल्ली से लंदन के लिए इस वर्ष सितंबर तक लग्जरी बस सर्विस शुरु हो सकती है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। ये बस सर्विस एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से "बस टू लंदन" के नाम से शुरु होगी। इसमें 70 दिनों में 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ये बस यात्रा के दौरान कुल 18 देशों से होकर गुजरेगी। इस बस में सफर करने के लिए यात्रियों को 20 हजार डॉलर यानी 15 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Britain, Delhi, london

Courtesy: News 18 Hindi

Boris johnson

फोटो: BBC

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर मंडराया खतरा, हुई इस्तीफे की मांग

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बीते वर्ष कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने आवास के गार्डन में पार्टी की थी, जिसे लेकर अब उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। विपक्षी लेबर पार्टी और जॉनसन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद उनका इस्तीफा मांग रहे है। वहीं जॉनसन ने जनवरी 12 को हाउस ऑफ कॉमन्स में माफी मांगी। जॉनसन ने संसद से सरकार के सदस्यों द्वारा लॉकडाउन नियम तोड़े जाने की जांच पूरी होने का इंतजार करने का आग्रह किया।

गुरु, 13 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Britain, Boris Johnson, UK PM Boris Johnson, Covid-19

Courtesy: Hindi News 18

Millionaire

फोटो: The Wow Style

ब्रिटेन का करोड़पति शख्स अमीरी से हुआ बोर, सुनाई अपनी कहानी

ब्रिटेन में रहने वाला एक करोड़पति शख्स ने Reddit पर बताया कि वो अपनी अमीरी से बोर हो गया है। वर्ष 2017 में बिटकॉइन से 20 करोड़ और वर्ष 2019 में 62 करोड़ का फायदा कमाने के बाद वो अमीरों वाली जिंदगी से बोर हो गया है। उसे लगता है कि उसने ये पैसा मेहनत से नहीं कमाया। ये व्यक्ति पेशे से कंटेट क्रिएटर था जो महीने के 25 लाख कमाता था। 

शनि, 01 जनवरी 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: millionaire, Millionaire candiddates, Britain

Courtesy: News 18 Hindi

Squirrel

फोटो: Treehugger

गिलहरी ने महिला पर किया हमला, अबतक 18 लोगों को कर चुकी है घायल

ब्रिटेन के फ्लिंटशायर में एक गिलहरी ने 48 घंटों में पार्क में आए 18 लोगों को घायल कर दिया है। इस घटना की जानकारी जेन हैरी नाम की महिला ने दी है, जिसकी 29 वर्षीय बेटी की गर्दन पर काटकर गिलहरी ने खून निकाल दिया। गिलहरी ने उनकी बाहों पर तीन पर काटा। रिपोर्ट के मुताबिक इसने बिल्लियों पर भी हमला किया है। इस गिलहरी को कोरीन रेनॉल्ड्स नाम की महिला ने पकड़कर RSPCA नाम की संस्था को सौंप दिया।

गुरु, 30 दिसम्बर 2021 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: Squirrels, Parks, Britain

Courtesy: ABP Live

Rose James

फोटो: Nokia News

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ से भी अमीर है 30 वर्षीय ये लड़की

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ से भी अधिक अमीर इंडिया रोज जेम्स नाम की युवती है। इंडिया की 30वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसे सोहो की राजकुमारी भी कहा जाता है। इंडिया की संपत्ति लगभग 33 अरब रुपये से भी अधिक है। हाल ही में उन्होंने हैरी पॉटर थीम पार्टी में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने कस्टम मेड बॉलगाउन पहना था, जिसमें कई एलईडी लाइट लगी थी।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: Queen Elizabeth, Queen Elizabeth II, Britain, India Rose James

Courtesy: AajTak News

Omicron Variant Norwegian Lockdown

फोटो: Newstrack

ओमिक्रॉन से पहली मौत, यहां लगाया गया लॉकडाउन

ओमीक्रॉन के खतरे के बीच दिसंबर 13 को ओमिक्रॉन से ब्रिटेन में पहली मौत हुई। नॉर्वे की सरकार ने अपने देश में आंशिक रूप से लॉकडाउन कर दिया है। चीन और पाकिस्तान में भी ओमीक्रॉन के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 27 को यूनाइटेड किंगडम में पहला ओमिक्रॉन मामला सामने आने के बाद प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। दिसंबर 12 दिसंबर को उन्होंने कहा, ''देश में तीसरी लहर आने की आशंका है।'

मंगल, 14 दिसम्बर 2021 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: omicron, Norwegian lockdown, Britain

Courtesy: Aajtak News