Punjab Governor Banwari Lal Purohit

फोटो: Bhaskaras Sets

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि अभी उनमे कोई "गंभीर लक्षण" नहीं नज़र आ रहे हैं। पुरोहित चंडीगढ़ में अपने आधिकारिक आवास पर होम आइसोलेशन में हैं। पुरोहित, जो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं, ने अगस्त 4 को कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। पुरोहित ने उन सभी लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है जो पिछले एक दो दिनों में उनके सम्पर्क में आये थे।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab Governor, Banwari Lal Purohit, Tests, Covid-19 Positive

Courtesy: Jagran News

Corona Virous

फोटो: Enavabharat

नागपुर जैताला के एक प्राइवेट स्कूल 38 छात्र मिले कोरोना पॉजटिव: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नागपुर के जैताला इलाके के निजी स्कूल में पढ़ने वाले 38 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जुलाई 17 को 38 छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से नागपुर में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को यहाँ कोरोना के 2,186 नए मामले सामने आये। इस दौरान 3 लोगों ने संक्रमण… read-more

सोम, 18 जुलाई 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: students, nagpur school, Covid-19 Positive, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Former PM HD Devegowda Tested Positive For Covid 19

फोटो: Opindia

कोरोना संक्रमित हुए पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा

भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने जनवरी 22 को COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। इस बात की जानकारी उनके दफ्तर ने दी। फ़िलहाल देवेगौड़ा में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं नज़र आ रहे हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। 88 वर्षीय देवेगौड़ा ने सावधानी के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। देवेगौड़ा के स्टाफ मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। 

शनि, 22 जनवरी 2022 - 03:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: former pm hd devegowda, Covid-19 Positive, symptoms

Courtesy: India.Com

CM Ashok Gahlot

फोटो: One India

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हल्के लक्षणों के साथ COVID-19 संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। सीएम ने ट्वीट करते हुए बताया, "आज शाम, मैंने खुद को कोविड के लिए परीक्षण किया, और सकारात्मक पाया गया। मेरे लक्षण बहुत हल्के हैं और कोई अन्य समस्या नहीं है। जो भी आज मेरे संपर्क में आए, मैं उनसे खुद को अलग करने और कोविड-… read-more

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CM Ashok Gehlot, Coronavirus, Covid-19 Positive

Courtesy: Dainik Bhaskar

IPl-BCCI

फोटो: Jubilee Post

कोरोना के कारण BCCI ने सस्पेंड किया आईपीएल का 14वां सीजन

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए BCCI ने आईपीएल को सस्पेंड कर दिया है। जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) में पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों के खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसे देखते हुए मई 04 को BCCI ने अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल को रद्द कर दिया है। BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी। वहीं बचे हुए मैचों को अगले उपलब्ध समय में कराने का फैसला लिया जाएगा।

मंगल, 04 मई 2021 - 04:15 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: IPL 2021, BCCI, Suspended, Coronavirus Pandemic, Covid-19 Positive

Courtesy: Times Now Hindi

covid testing file image

फोटो: First Nations Health Authority

भारत की कोरोना टेस्टिंग पर ऑस्ट्रेलिया ने उठाये सवाल

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पश्चिमी राज्य के प्रीमियर मार्क मैकग्राउन का कहना है कि भारत की कोरोना टेस्टिंग भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने कहा जब पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में भारत से आये 4 लोगों का टेस्ट कराया गया तो वे पॉजिटिव आये और फिर उन्हें क्वारंटाइन किया गया।  वे जिस फ्लाइट से आये थे उसमें 79 यात्री थे, जिसमें से 78 भारतीय थे। अभी आने वाले यात्रियों में से कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 08:31 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Australia, India, Coronavirus, Covid-19, Coronavirus Pandemic, covid positive, Covid-19 Positive

Courtesy: Jagran News

Akshay Kumar

फोटो: Navbharat times

कोरोना वायरस की चपेट में आए अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद के कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया है कि अप्रैल 3 को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। साथ ही अपने करीबियों को भी कोरोना की जांच करवाने की अपील की जो बीते कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए थे। उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहे हैं। वे अपनी आने वाली फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग में कर रहे… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 01:35 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Akshay Kumar, Covid-19, Covid-19 Positive, Home Quarantine, Social Media

Courtesy: Aaj Tak