Corona Vaccine

फोटो: Patrika

वैक्सीन की कमी बताकर कांग्रेस शासित राज्यों ने टीकाकरण से खड़े किए हाथ

देशभर में मई 1 से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र लोगों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। लेकिन अप्रैल  25 को कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और झारखंड (झामुमो शासित) के स्वास्थ्य मंत्रियो ने पत्रकारों से वर्चुअल चर्चा में राज्यों ने मई 15 से पहले वैक्सीन देने में असमर्थता जता दी है। साथ ही केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए 18 से ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए भी मुफ्त वैक्सीन की मांग रखी।

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 07:27 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Covid-19 Vaccine, Congress Party, Congress-ruled states, not agree, Free vaccination

Courtesy: Jagran News

Sputnik-V Vaccine

फोटो: Lokmat

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी को मिली मंजूरी

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक और वैक्सीन मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-V को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। रूसी निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के अगले महीने से भारत में आयात होने की संभावना है। भारत में इसके निर्माण में जून या जुलाई तक का समय लग सकता है। स्पुतनिक वी उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करने के साथ 90 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 01:49 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Russian Corona Vaccine, Import, India, Covid-19 Vaccine, Sputnik-V

Courtesy: Live Hindustan

Approved Russian vaccine Sputnik-V

फ़ोटो: Economic times

रूस में निर्मित स्पूतनिक वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल की मिली मंजूरी

कोरोना महामारी को हराने हेतु रूस में निर्मित स्पूतनिक वी वैक्सीन को भारत में सीमित आपात की मंजूरी मिल गयी है। गौरतलब है कि एक विषय विशेषज्ञ समिति ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की सिफारिश की थी जिसके बाद भारत के औषधि महानियंत्रक ने कुछ शर्तों पर इसे मंजूरी दी है। बता दें कि कोवैक्सीन व कोविशील्ड के बाद यह तीसरा टीका है जिसे भारत में मंजूरी मिली है और अब जल्द ही इसके 10 करोड़ डोज़ उपलब्ध होंगे।

मंगल, 13 अप्रैल 2021 - 02:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sputnik-V, Russia, Coronavirus, Covid-19 Vaccine

Courtesy: Punjab kesari news

Amitabh Bachchan

फोटो: Navbharat times

अमिताभ बच्चन ने फैमिली संग लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। ये जानकारी उन्होंने ब्लॉग के जरिए दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक इस समय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आगरा में हैं। अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है और सब ठीक है। पिछले साल जुलाई में अमिताभ के अलावा उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 07:03 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Amitabh Bachchan, Bachchan family, Covid-19 Vaccine, blog post

Courtesy: Amar Ujala News

Johnson & Johnson vaccine failed in trail

फोटो: JNJ.com

जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन की जांच में रही असफल

जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) कोविड-19 वैक्सीन की एक खेप गुणवत्ता जांच में असफल हो गयी है। जेएडंजे ने मार्च 31 को एक बयान में कहा कि एमर्जेंट बायोसॉल्यूशंस द्वारा बनाई गई वैक्सीन सामग्री गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी है। वहीं दवा कंपनी ने ये स्पष्ट नहीं किया कि कितनी संख्या में खुराक खराब हुई है और इससे भविष्य में आपूर्ति कितनी प्रभावित होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने वैक्सीन के विनिर्माण में तेजी लाने के लिए 10 कंपनियों के साथ करार किया है जिसमें… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 09:25 PM / by Shruti

Tags: Johnson & Johnson, Covid-19 Vaccine, PTI, Failed in trail

Vaccination

फोटो: The Indian Express

एमपी में हुई टीकाकरण में गड़बड़ी, ज्यादातर लोगों का एक ही मोबाइल नंबर

मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन टीका लगाने के मामले में भारी गड़बड़ी सामने आई है। जिसमें कोरोना टीकाकरण के लिए बने कोविड पोर्टल पर एक ही मोबाइल नंबर पर हज़ारों हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स के नाम दर्ज़ हैं। इस वजह से कई लोगों को दूसरे डोज़ की जानकारी ही नहीं मिल पाई है। शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के अनुसार ये एक ह्यूमन एरर है, हमने खुद ही गलती पकड़ी और इसे सही किया है, इसके साथ ही जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

बुध, 17 फ़रवरी 2021 - 04:03 PM / by Shruti

Tags: Covid-19 Vaccine, Madhyapradesh, Coronavirus, Vishwas Sarang

Courtesy: Outlook Hindi News

Cowin Join with Aarogya Setu app

फोटो: Ommcom News

आरोग्य सेतु ऐप से जुड़ा कोविन पोर्टल, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार 50वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का तीसरे फेज़ में टीकाकरण करना शुरू करेगी, रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप पर कोविन प्लेटफॉर्म को जोड़ा गया है। फिलहाल सरकार के अनुसार जल्द ही कोविन ऐप भी डाउनलोड्स और सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा, इसके साथ ही इस नाम से उपलब्ध अन्य किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिए मना किया गया है। वैसे सरकार के द्वारा आम जनता के लिए वैक्सीनेशन की रजिस्ट्रेशन की कोई जानकारी नहीं दी गयी है… read-more

मंगल, 16 फ़रवरी 2021 - 05:42 PM / by Shruti

Tags: Covid-19 Vaccine, AAROGYA SETU, CoWIN App, Vaccination

Courtesy: Bhaskar News

Astra Zeneca

फ़ोटो: ft.com

डब्लूएचओ के वैज्ञानिकों ने दी एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाज़त

संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन में पदस्थ वैज्ञानिकों ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन "एस्ट्राजेनेका" पर भरोसा जताते हुए उसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। डब्लूएचओ के वैज्ञानिकों ने कहा है कि "एस्ट्राजेनेका वैक्सीन में संभावित खतरों से ज्यादा फायदे देखने मिले है।" ब्राज़ील,ब्रिटेन,साउथ अफ्रीका में लगाए गए इस टीके के परिणामों को देखते हुए एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इस वैक्सीन के 2 डोज देने के बाद वैक्सीन की एफिशिएंसी 63.09 % देखी गई है… read-more

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 11:17 AM / by आकाश तिवारी

Tags: AstraZeneca, WHO, Covid-19 Vaccine

Courtesy: Dainik bhaskar

Antonio Guterres

फोटो: DNA India

UN Chief ने लगवाई वैक्सीन, भारत की क्षमताओं को लेकर की प्रशंसा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने मॉडर्न वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, जिसके बाद उन्होंने भारत देश की प्रशंसा की और लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा की ''मुझे लगता है कि भारत की वैक्सीन बनाने की क्षमता आज दुनियाभर के लिए एक सर्वश्रेष्ठ संपदा है।'' उन्होंने यह भी कहा की हमें यह… read-more

शुक्र, 29 जनवरी 2021 - 12:46 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: United Nations, Covid-19 Vaccine, Antonio Guterres, Moderna

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Omar abdullah

फ़ोटो: Getty images

वैक्सीन लगवाने को लेकर उमर अब्दुल्ला ने दिया राजीनामा,अखिलेश के बयान को बताया गलत

हाल ही में भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एलान किया है कि सभी देशवासियों का जल्द ही कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इस टीकाकरण प्रणाली का समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने विरोध किया है वहीं, एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने समर्थन किया है। अब्दुल्ला ने कहा-जितने लोग वैक्सीनेशन करवाएंगे, देश और अर्थव्यवस्था के लिए उतना अच्छा है। वैक्सीन किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं है, ये मानवता के लिए है और जितनी जल्दी ये अतिसंवेदनशील लोगों तक पहुंचेगी, उतना बेहतर है… read-more

रवि, 03 जनवरी 2021 - 09:54 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Omar Abdullah, Covid-19 Vaccine, Akhilesh Yadav, Vaccination

Courtesy: Aajtak news