फोटो: News On Air
बीजेपी ने कर्नाटक, तमिलनाडु चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान और के अन्नामलाई को नियुक्त किया चुनाव प्रभारी
एक बड़े घटनाक्रम में, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा, भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आज जारी पार्टी के एक बयान के अनुसार, तमिलनाडु भाजपा इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई उच्च-दांव वाले चुनावों के लिए सह-… read-more
Tags: BJP, appoints, Dharmendra Pradhan, k-annamalai, poll Charges, Karnataka, Tamilnadu
Courtesy: News 18
फोटो: Latestly
NEET, JEE को CUET में मर्ज करने की कोई योजना नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजस्थान के कोटा में कोचिंग छात्रों को संबोधित करते हुए एलान किया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के साथ एकीकृत करने की तत्काल कोई योजना नहीं है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी घोषणा की है कि कम से कम अगले दो वर्षों तक ऐसी कोई संयुक्त परीक्षा नहीं दी जाएगी। हालांकि, मंत्री ने कहा कि प्रशासन परीक्षणों… read-more
Tags: Neet jee cuet, Merger, Education Minister, Dharmendra Pradhan
Courtesy: Editorji
फोटो: Times Now
शिक्षा मंत्रालय ने 'पढ़े भारत' कैंपेन के लिए जारी की पुस्तकों की सूची
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिवसीय "पढ़े भारत" कैंपेन की शुरुआत के बाद अभियान की पहली पांच पुस्तकों की सूची जारी की है। इसमें एटॉमिक हैबिट्स बाय जेम्स क्लियर, लिटिल बुक ऑफ हैप्पीनेस बाय रस्किं बोंड, रिफ्लेक्शन बाय स्वामी विवेकानंद, चिलिका बाय कबीबरा राधानाथ रे, प्रायश्चित बाय फकीर मोहन सेनापति (ओडिया लेखक) की किताबों को शामिल किया गया है। इस अभियान का मकसद छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
Tags: Education, ministry of education, Education Minister, Dharmendra Pradhan
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: DNA
असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अब PhD की अनिवार्यता खत्म: धर्मेंद्र प्रधान
उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए अब शिक्षा मंत्रालय द्वारा पीएचडी की अनिवार्यता को अस्थाई रूप से खत्म किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे कुछ समय के लिए लगाई रोक बताते हुए, रद्द ना करने की बात कही है। इस आदेश के बाद रिक्त पदों को समय से भरकर शिक्षा को प्रभावित होने से बचाया जा सकेगा। हालांकि, प्रोफेसर बनने के लिए अभी भी NET क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
Tags: Dharmendra Pradhan, new rule, National Education Policy, ministry of education
Courtesy: AajTak News
फोटो: Careers 360
सरकार ने शिक्षण संस्थानों में शुरू किया कौशल विकास का पायलट प्रोजेक्ट
शिक्षा और कौशल विकास उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस सत्र पांच हजार शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत छात्रों के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। कौशल विकास से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय भाषाओं के इस्तेमाल करने की भी आवश्यकता जताई है। साथ ही मंत्री ने तकनीकी शब्दावली को ना बदलने के लिए भी आगाह किया है… read-more
Tags: Dharmendra Pradhan, New Education Policy, Indian Education, Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojana
Courtesy: Jagran News
फोटो: NDTV
नवंबर में 23 आईआईटी आयोजित करेंगे 'अनुसंधान और विकास मेला': धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सितंबर तीन को सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के लिए अनुसंधान एवं विकास मेले के आयोजन के लिए गठित संचालन समिति के साथ एक वर्चुअल बैठक की। अनुसंधान एवं विकास मेले को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जाएगा।यह मेला आईआईटी की क्षमताओं एवं उच्च प्रौद्योगिकी संबंधों के स्तरों को लेकर भारतीय उद्योग में बेहतर समझ और जागरुकता का निर्माण करेगा। यह मेल 23 आईआईटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।
Tags: IIT, Dharmendra Pradhan, National, Education
Courtesy: Hindustan News
फोटो: Tribune India
एनसीईआरटी के स्थापना दिवस पर होगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संबोधान
एनसीईआरटी सितंबर एक को अपना 61वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समारोह को संबोधित करेंगे।कोरोना के दौरान भी एनसीईआरटी लगातार छात्रों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर बनाने में जुटा रहा, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित ना हो। कोरोना महामारी के कारण बच्चों की शिक्षा पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर भी संगठन ने अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया है… read-more
Tags: ministry of education, NCERT, Dharmendra Pradhan, New Education Policy
Courtesy: News Nation
फोटो: CP News
यूजीसी ने 24 विश्वविद्यालयों को किया फर्जी घोषित: उत्तर प्रदेश:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगस्त दो को जानकारी दी कि यूजीसी ने 24 'स्वयंभू' संस्थानों को फर्जी घोषित करने के साथ दो और संस्थानों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है। अभी इनके खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन है। प्रधान ने कहा, अवैध डिग्री प्रदान करने वाले अनधिकृत संस्थानों को कारण बताने का नोटिस जारी किया हैं। यूजीसी ने राष्ट्रीय हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों में फर्जी विश्वविद्यालयों/ संस्थानों की सूची के बारे में सार्वजनिक… read-more
Tags: uttarpradesh, Indian Universities, UGC, Education, Dharmendra Pradhan
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो : Times of India
आज से शुरु होगा नीट यूजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी 2021 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जुलाई 13 से रजिस्ट्रेशन शुरु कर दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया जाना है। एजेंसी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन लिंक शाम 5 बजे एक्टिव किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना है वो नीट की ऑफिशियल वेबसाइट यानी ntaneet.nic.in पर जा सकते है। ये जानकारी नए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जुलाई 12 को इसकी जानकारी दी थी। इस बार परीक्षा 198 शहरों में आयोजित की जाएगी।
Tags: NEET, NEET UG, Dharmendra Pradhan, ministry of education
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: India Tv News
नीट 2021 यूजी परीक्षा सितंबर में होने की संभावना
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा सितंबर में होने की उम्मीद है। कथित तौर पर, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया और नीट 2021 यूजी परीक्षा के लिए एक नया कार्यक्रम अगले सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में नए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बैठक के बाद आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। विशेष रूप से, परीक्षाओं के लिए पिछली तारीख 1 अगस्त को अभी तक स्थगित नहीं किया गया है।
Tags: NEET EXAM 2021, Dharmendra Pradhan, Exam
Courtesy: ZeeNews