Borish johnson

फोटो: Scroll.in

कोरोना से जंग में भारत की मदद के लिए तैयार ब्रिटेन और फ्रांस

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत में कोरोना से बिगड़ते हालातों को देख भारत की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले फ्रांस की ओर से मदद का हाथ बढ़ाया गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने भारत के लोगों को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा वह कोरोना से इस संघर्ष में भारत के साथ खड़ा है। बता दें, देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी हो रही है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: UK PM Boris Johnson, France, Covid-19, Coronavirus

Courtesy: IndiaTv

PM Modi

फ़ोटो: Indiatv.in

कोरोना के चलते पुर्तगाल व फ्रांस दौरे पर नहीं जाएंगे पीएम मोदी

मई के शुरुआती सप्ताह में पुर्तगाल में आयोजित होने वाले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी शामिल होने वाले थे लेकिन अब वे पुर्तगाल दौरे पर नहीं जाएंगे। वहीं, फैसला देश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए लिया गया है और इस वजह से अब पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि इस सम्मेलन में पीएम वर्चूअल रूप से शामिल होंगे।

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PM Modi, purtagal, France

Courtesy: Amar ujala

Social Media

फोटो: Wallpaper Cave

पाकिस्तान: सोशल मीडिया पर चार घंटों तक लगाया गया बैन

पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने की मांग को लेकर कट्टरपंथी धार्मिक संगठन 'तहरीक-ए-लबैक पाकिस्तान' ने हिंसक रूप ले लिया है। इसके चलते पाकिस्तान… read-more

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 09:32 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Pakistan, France, Prophet Mohammed cartoon

Courtesy: Livehindustan

Apple

फोटो: BBC

फ्रांस: कोरोना के चलते Apple ने बंद किए अपने सभी स्टोर

एप्पल इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने फ्रांस में अपने सभी 20 स्टोर को बंद कर दिया है। फ्रांस में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते लॉकडाउन जारी है इसी कारण से Apple ने अगले नोटिस तक स्टोर्स बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने बयान देते हुए बताया कि फोन पहले की तरह ही ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे। बता दें, फ्रांस में स्कूलों और नॉन एसेंशियल स्टोर को बंद रखने का फरमान जारी किया गया है।

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 03:25 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: apple store, France, Covid-19, Lockdown

Courtesy: Jagran

Emmanuel Macron

फोटो: Aajtak

फ्रांस में अगले चार सप्ताह के लिए देशव्यापी लॉकडाउन

फ्रांस में कोरोना महामारी की तीसरी लहर को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मार्च 31 को अगले चार सप्ताह के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। साथ ही अगले सप्ताह से आगे तीन सप्ताह के लिए स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला सुनाते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि 'अगर अभी हमने अभी ठोस कदम नहीं उठाया तो हम कोरोना पर नियंत्रण खो देंगे।' बता दें कि   जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 46… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 09:44 AM / by अमर नाथ झा

Tags: France, Lockdown, Coronavirus Pandemic, Emmanuel Macron

Courtesy: Amarujala News

Rafale fighter jet

फ़ोटो: Pinterest

आज बढ़ेगा राफेल विमानों का बेड़ा, फ्रांस से उड़कर भारत आएंगे विमान

फ्रांस से भारत को मिलने वाले लड़ाकू विमान राफेल की तीसरी खेप मार्च 31 के दिन भारत पहुंचेगी। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन विमानों की यह खेप अम्बाला एयरबेस पर उतरेगी। वहीं, खास बात यह है कि तीनों विमान फ्रांस से भारत बिना रुके आएंगे क्योंकि अरब अमीरात के आसमान में ही तीनों विमानों में ईंधन भरा जाएगा। वहीं, फ्रांसीसी राजनयिक के मुताबिक भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला लाने के लिए पहले ही फ्रांस पहुंच गई थी।

बुध, 31 मार्च 2021 - 12:39 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, Ambala, France

Courtesy: Amarujala News

halloween

फोटो: Voleng

फ्रांस में मुर्दों के साथ भी हो सकती है शादी

फ्रांस में लोगों के पास मृत व्यक्तियों के साथ भी शादी करने का अधिकार है| इसके लिए राष्ट्रपति से अनुमति लेनी होती है, आर्टिकल 171 में इसकी अनुमति दी गयी है। मृतक से शादी करने की परंपरा पहले विश्व युद्ध से शुरू हुई थी। इसे कानूनी अनुमति 1959 में मिली जब एक पुल टूटने पर 423 लोग मरे और इसी में एक मृतक की कुछ दिनों पहले सगाई हुई थी। मृतक की मंगेतर ने सरकार से मृतक से शादी करने की अपील की। फ्रांस के राष्ट्रपति के बाद नेशनल असेंबली ने कानून पारित कर… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 06:29 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: France, Europe, Country, Marriage, deadbody

Courtesy: Bhaskar Hindi

Rafale fighter jet

फ़ोटो: Pinterest

लड़ाकू विमान राफेल की तीसरी खेप अप्रैल महीने में फ्रांस से आएगी भारत

फ्रांस में निर्मित लड़ाकू विमान राफेल की तीसरी खेप अप्रैल में भारत आएगी जिसमें 3 विमान शामिल होंगे। इन सभी विमानों की तैनाती अम्बाला एयरबेस में की जाएगी व अप्रैल महीने के ही मध्य तक और 9 राफेल विमान भारत पहुंच जाएंगे। फ्रांस और भारतीय राजनियकों के अनुसार, भारतीय वायुसेना की एक टीम तीन राफेल को अंबाला तक पहुंचाने की तारीख को अंतिम रूप देने के लिए पहले ही बोर्डिएक्स के मेरिग्नैक एयरबेस पहुंच चुकी है। बता दें कि कुल 36 विमानों का बेड़ा भारत आना… read-more

शुक्र, 26 मार्च 2021 - 10:03 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, april, France, Ambala

Courtesy: Punjab kesari

Astra zeneca

फ़ोटो: Jagran.Com

एस्ट्राजेनेका टीके से पुनः टीकाकरण शुरू करेंगे फ्रांस, जर्मनी व इटली

कोरोना के टीके एस्ट्राजेनेका को दोबारा मंजूरी मिलने के बाद फ्रांस, जर्मनी व इटली ने टीकाकरण की शुरुआत कर दी है। गौरतलब है कि इन्ही देशों ने असुरक्षा का अंदेशा लगाते हुए एस्ट्राजेनेका पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब यूरोपीय संघ की औषधि नियामक संस्था ने एस्ट्राजेनेका टीके को सुरक्षित व प्रभावी करार दिया है जिसके बाद इन देशों ने टीकाकरण करने का फैसला किया है। बता दें कि टीके पर शक तब उठा था जब कुछ लोगों ने टीकाकरण के बाद शरीर पर खून के थक्के बनने की… read-more

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 12:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: astrazenca, Germany, France, Italy

Courtesy: Amarujala News

Lockdown

फ़ोटो: Economic Times

कोरोना के कारण फ्रांस समेत कई देशों में फिर से लगा लॉकडाउन

कोरोना महामारी फिर वही पुराना रूप लेने लगी है व बाजार के हालात भी बीते वर्ष के मार्च जैसे होने लगे हैं। संक्रमितों की संख्या में अचानक से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कई देश फिर से लॉकडाउन लगा रहे हैं जिसमें भारत, ब्रिटेन, फ्रांस व अन्य शामिल हैं। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक महीने के लिए सीमित लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि स्कूल व आवश्यक दुकानों को खुला रखने का आदेश दिया गया है।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 12:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, LockdownExtension, France

Courtesy: Amarujala News