coconut water

फोटो: Food Business News

नारियल पानी पीने के होते हैं सेहत को कई लाभ

नारियल पानी गर्मियों के मौसम में अमृत के समान होता है। ये वजन नियंत्रित करने के साथ त्वचा को चमकदार बनाता है। रोज नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ हीट स्ट्रोक से बचाता है। इसमें कई विटामिन और खनिज होते हैं। इसमें लो कार्ब्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी मजबूत करता है।

मंगल, 24 मई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: health care, Coconut, coconut water

Courtesy: Zee News

weight loss

फोटो: Healthline

वजन कम करने के लिए इन फलों से बनाएं दूरी

डाइट में रोज फल और सब्जियों को शामिल करने से हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा कम होता है। वजन कम करने के इच्छुक लोगों को सेव, जामुन, अंगूर, रसबैरी, एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आम, खरबूजा, अनानास जैसे फलों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर काफी मात्रा में होती है। इन फलों के अलावा पैकेज्ड फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

मंगल, 24 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: health care, Fruits, weight, Weight Loss

Courtesy: AajTak News

tea

फोटो: Lybrate

हेल्दी चाय बनाने के लिए चीनी की जगर इस्तेमाल करें ये चीजें

चाय में चीनी डालकर पीने से वजन के साथ शुगर लेवल बढ़ता है। चाय को मीठा बनाने के लिए चीनी के कई विकल्पों को चुना जा सकता है। नेचुरल स्वीटनर के तौर पर चाय में शहद डाला जा सकता है। चाय बनने के बाद इसे मिलाएं। वेट लॉस करने वालों को चाय में गुड़ डालकर पीना चाहिए, जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।  खजूर सिरप को चाय में मिलाकर पीया जा सकता है।

सोम, 23 मई 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: tea, health care, Health Tips

Courtesy: ABP Live

Aprajita Flowers

फोटो: Zee News

अपराजिता के फूलों में होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से एग्जायटी, स्ट्रेस और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्वों से युक्त ये फूल क्रोनिक डिजीज से बचाता है। इसकी चाय पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। कई स्टडी में सामने आया है कि ये वजन कम करने में मदद करता है। हाइपरटेंशन के मरीजों को भी इन फूलों का सेवन करना चाहिए।

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:25 PM / by रितिका

Tags: health care, Health, Chronic Disease

Courtesy: News 18 Hindi

jamun

फोटो: IndiaTV News

गर्मियों में जरुर खाएं जामुन, मिलते हैं कई लाभ

गर्मियों के मौसम में जामुन खाने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है। पसीने के कारण शरीर से निकलने वाले पानी की कमी को भी जामुन पूरा करता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, विटामिन सी और बी युक्त जामुन में कैलोरी काफी कम होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को जामुन खाना चाहिए। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है, जिससे इंफेक्शन, मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

मंगल, 17 मई 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: health care, Fruits, summer tips, jamun

Courtesy: News 18 Hindi

hunger control

फोटो: Whole Intent

वजन कम करने में सहायक है ये आइटम्स, भूख करते हैं कम

भूख पर काबू पाने के लिए जरुरी है कि आप अंडा खाएं जो एपेटाइट बूस्ट करने वाले हार्मोन को कमजोर करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सेब सोल्यूबल फाइबर और पेक्टिन से भरपूर होता है, जो अधिक भूख लगने से रोकता है। डार्क चॉकलेट खाने से भी लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। मिनरल, प्रोटीन और विटामिन युक्त दही खाने से भी भूख काफी समय के लिए मिट जाती है।

सोम, 16 मई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: health care, Weight Control, weight

Courtesy: Zee News

aboli jarit

फोटो: The Sun

इस लड़की को है अजीब बीमारी, 19 की उम्र में दिखती है 6 वर्ष की बच्ची

गुजरात के नाजापुर की रहने वाले अबोली जारित की उम्र 19 वर्ष है मगर वो दिखने में मात्र 6 वर्ष की बच्ची की तरह है। उनकी हाइट सिर्फ 3 फीट 4 इंच की है। अबोली को रीनल रिकेट्स है जिसमें बच्चे की हड्डी की ग्रोथ ठीक से नहीं होती है। अबोली बिना ब्लैडर के पैदा हुई थी, जिससे उन्हें डायपर में ही रहना पड़ता है। उन्हें चलने में परेशानी होती है, मगर वो अपनी जिंदगी सकारात्मकता के साथ जी रही है।

रवि, 15 मई 2022 - 01:31 PM / by रितिका

Tags: health care, Health Condition, renal rickets

Courtesy: News 18 Hindi

apple and banana

फोटो: lupilon

रात के समय इन फलों का न करें सेवन, होता है नुकसान

फल खाने से सेहत अच्छी रहती है मगर रात में सेब, केला, चीकू जैसे फल खाने से बीमारियां होने का खतरा रहता है। रात में केला खाने से बॉडी टेम्प्रेचर बढ़ता है जिससे सोने में परेशानी होती है। सेब खाने से भी पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। फाइबर युक्त होने के कारण इससे गैस की परेशानी हो सकती है। चीकू में शुगर की मात्रा काफी होती है जो रात में एनर्जी लेवल बढ़ाता है, जिससे नींद की परेशानी होती है।

गुरु, 12 मई 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: sapodilla, Apple, Banana, health care

Courtesy: Zee News

coconut water

फोटो: TV9 Bharatvarsh

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने के हैं कई स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों के दौरान हाइड्रेट रहने के लिए जरुरी है कि नारियल पानी पिया जाए। ये फ्रेश ड्रिंक एनर्जी से भरपूर होती है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स, आवश्यक विटामिन, खनिजों, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, रेशा और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन से बचाव किया जाता है। ये हाईब्लड प्रेशर के मरीजों में हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। ये डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को मेंटेन करके रखता है।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Coconut, coconut water, health care

Courtesy: NDTV

drinking water

फोटो: The Recharge Company

खाली पेट पानी पीने के हैं कई स्वास्थ्य लाभ

सुबह खाली पेट पानी पिने से पेट साफ रहने के अलावा कई बीमारियों से राहत मिलती है। इससे त्वचा चमकदार होती है और चेहते के दाग धब्बे दूर होते हैं। खाली पेट पानी पीने से सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है। ये भूख भी बढ़ाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे में खाली पेट पर्याप्त पानी पीने से थकान नहीं होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: water, drinking water, health care

Courtesy: Zee News