
फोटो: Live Law
हिन्दू धर्म संसद मामले में गिरफ्तार हुआ यति नरसिंहानंद
हरिद्वार में बीते महीने हुई हिन्दू धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ दी गई 'हेट स्पीच' मामले में उत्तराखंड पुलिस ने जनवरी 15 को यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी 14 को मुसलमान से हिन्दू बने वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। सीजीएम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी की जमानत भी खारिज कर दी है। इस मामले में 10 से ज़्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।