फोटो: News India
खेलो इंडिया अंडर-16 महिला हॉकी की शुरूआत आज से
खेलो इंडिया अंडर-16 महिला हॉकी लीग 2022 की शुरुआत अगस्त 16 से होगी। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। ये टूर्नामेंट अगस्त 23 तक खेला जाएगा। लीग के लिए टीमों को दो हिस्सों (ग्रुप ए और ग्रुप बी) में बांट दिया गया है। ये लीग भारतीय हॉकी के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस लीग से कई प्रतिभावान खिलाड़ी निकलेंगे जो आगे जाकर भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।
Tags: Khelo India, Under 16, Hockey, Hockey League
Courtesy: ABP Live
फोटो: NDTV
कनाडा को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ग्रुप मुकाबले में भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया। भारत की ओर से सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी और नवनीत कौर ने एक-एक गोल दागा। कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी।
Tags: Hockey, India, commenwealth games, Canada
Courtesy: Amar ujala
फोटो: WION
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से दी मात
बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जुलाई 31 को हुए मैच में घाना की टीम को 11-0 से हरा दिया है। भारत ने मैच की शुरुआत से ही अटैकिंग खेल दिखाया। मैच में भारत के हरमनप्रीत ने हैट्रिक लगाई, जबकि कुल आठ खिलाड़ियों ने गोल दागे। भारत अगस्त एक को इंग्लैंड की टीम से भिडे़गा। इसके बाद कनाडा और वेल्स के साथ भारत का मैच है।
Tags: Hockey, Hockey Team, CWG, CWG 2022
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: IndiaTv
भारत-पाकिस्तान मैच के साथ शुरू करेगा एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट
भारत मई 23 से जून एक तक खेले जाने वाले एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।भारत को जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश शामिल हैं। बता दें भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन बार एशिया कप जीता है। जबकि दक्षिण कोरिया चार खिताबों के साथ सबसे सफल टीम है।
Tags: Hockey, Asia Cup, tournament, Pak
Courtesy: Hindustan
फोटो: Sportskeeda
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जीता कांस्य पदक
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से पटखनी देकर कांस्य पदक जीत लिया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थीं इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरा क्वार्टर 2-2 के स्कोर पर समाप्त हुआ और आखिरी क्वार्टर में भारत ने दो जबकि पाकिस्तान ने एक गोल किया। इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 4-3 से जीत लिया। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।
Tags: Hockey India, Hockey, Asian Champions Trophy, sports
Courtesy: India TV News
फोटोः The Bridge
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने जापान को हराया
एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय हॉकी टीम ने दिसंबर 19 को जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 6-0 के बड़े अंतर से जीत लिया। भारतीय टीम पहले ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है, इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही है। इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज में यह भारत का अंतिम मुकाबला था। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपना दम दिखाएगी।
Tags: Indian Hockey Team, Asian Champions Trophy, Hockey, sports
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: India TV News
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से दी मात, जीता मैच
भारत की हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल कर ली है। लीग चरण मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को तीन-एक से हरा दिया है। ये मुकाबला ढाका में खेला गया। मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने दो और आकाशदीप सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से जुनैद मंजूर ने एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल में खेलना तय है।
Tags: Indian Hockey, Asian Champions Trophy, Hockey
Courtesy: News 18 Hindi