map of India Dhami tweeted six years ago

फोटो: NDTV

शपथ ग्रहण से पहले विवादों में घिरे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शपथ ग्रहण से पहले ही उत्तराखंड के नए के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक ट्वीट के कारण विवादों में हैं, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखंड भारत के अजेंडे को गलत बताते हुए भारतीय नक्शे से पी.ओ.के एवं नक्सलाई चीन के इलाके को अलग दर्शाया था। नक्शे को गलत दिखाना हमेशा से ही बहुत संवेदनशील मुद्दा रहा है, हाल ही में नक्शे में लेह को चीन का हिस्सा दिखाने पर ट्विटर पर भी पुलिस केस दर्ज हुआ था।

रवि, 04 जुलाई 2021 - 09:13 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Uttarakhand, Indian Politics, BJP Leader, cheifminister, India, Leh, Map, Twitter, Twitter trends

Courtesy: Ndtv Hindi News

Rahul Gandhi

फोटो: Times Now

राहुल गांधी ने अमिताभ बच्चन समेत कई हस्तियों को किया अनफॉलो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई नामी गिरामी पत्रकारों, सहयोगियों और कलाकरों को अनफॉलो कर दिया है। अनफॉलो किये गए लोगों में  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, के. बी. बायजू, सोशल मीडिया एकाउंट संभाल चुके निखिल और बिहार के राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले अलंकार सवाई भी शामिल हैं। पार्टी द्वारा कहा गया की अनफॉलो किसी मतभेद के चलते नहीं बल्कि एक नीति के तहत किया गया है।

गुरु, 03 जून 2021 - 07:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Amitabh Bachchan, Rahul Gandhi, Indian Politics, twitter handle

Courtesy: News18

Pragya Thakur

फोटो: NEW INDIAN EXPRESS

प्रज्ञा ठाकुर के 'गौमूत्र' वाले बयान पर शुरु हुआ घमासान

गौमूत्र पीने से कोविड-19 ना होने के भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे पर सियासत जारी है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने  मई 19 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिखकर वैज्ञानिक तौर पर उपचार होने का सवाल पूछा। शर्मा ने बताया कि, ‘‘निश्चित ही गौमाता को हम मां मानते हैं लेकिन गौमूत्र उपचार के दावे से देश की गरीब जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।"

गुरु, 20 मई 2021 - 09:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Pragya Thakur, BJP, Indian National Congress, Indian Politics

Courtesy: NDTV HINDI

Mamta banerjee

फ़ोटो: Getty images

ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी चाहते हैं राजनीति में खत्म हो वंशवाद

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर आरोप लगते रहे हैं कि वे राजनीति में वंशवाद को बढ़ावा दे रही हैं।  वहीं, इस आरोप के चलते ही कई पार्टी नेताओं ने इस्तीफा भी दिया है। अब ममता बनर्जी के भाई कार्तिक बनर्जी ने भी वंशवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है व राजनीति में वंशवाद को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कार्तिक ने पश्चिम बंगाल में वंशवादी राजनीति खत्म करने की बात करते हुए कहा कि, "ऐसे राजनेता बस वादा करते हैं, उसे पूरा नहीं करते"।… read-more

शुक्र, 15 जनवरी 2021 - 09:44 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Kartik banerjee, mamta banerjee, Nepotism, Indian Politics

Courtesy: Aajtak

Rajeeb banerjee

फ़ोटो: ANI

अपनी ही पार्टी पर बरसे टीएमसी नेता राजीब बनर्जी, कहा- पार्टी में चाटुकारिता वालों की जगह

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं व सत्ताधारी दल टीएमसी में भी फूट पड़ने लगी है। राज्य के वन मंत्री व पार्टी के दिग्गज नेता राजीब बनर्जी ने पार्टी आलाकमान पर हमला बोला है और चाटुकारिता वाली बात कही है। उन्होंने कहा- "मुझे वास्तव में तकलीफ होती है जब मैं भ्रष्ट लोगों को देखता हूं और जो बेईमान हैं उन्हें सिर्फ इसलिए सामने लाया जा रहा है क्योंकि वे चाटुकार हैं, यह चाटुकारिता का युग है।"

रवि, 06 दिसम्बर 2020 - 12:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: TMC, West Bengal, Indian Politics

Courtesy: Aajtak news

Kapil sibbal

फ़ोटो: Getty images

मैं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नहीं हूं,बस कार्यकर्ताओं की बात बता रहा हूँ-कपिल सिब्बल

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करने की नसीहत दी थी जिसके बाद पार्टी के कई नेता उनपर बरस पड़े थे। अब सिब्बल ने अपने बयान की सफाई दी है और कहा है कि मैं गांधी परिवार या कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नहीं हूँ, मैं सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात उठा रहा हूँ। सिब्बल ने आगे कहा कि मैं तो सिर्फ पार्टी को आईना दिखा रहा हूँ।

शनि, 21 नवंबर 2020 - 03:38 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kapil Sibal, Indian National Congress, Indian Politics

Courtesy: Aajtak news

Bihar Elections

फोटो: Google

बिहार चुनाव के मद्देनज़र अक्टूबर 28 को रैली करेंगे पीएम मोदी और राहुल गाँधी

बिहार में 71 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण का मतदान अक्टूबर 28 को होने वाला है। अगले चरण के चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच पीएम मोदी 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में चुनावी रैलियां करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दरभंगा के वाल्मीकि नगर और कुशेश्वरस्थान में महागठबंधन के लिए रैलियां करने वाले हैं। दोनों ही नेता बुधवार को अपने चुनावी प्रचार के लिए बिहार पहुंचेंगे। 94 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान नवंबर… read-more

बुध, 28 अक्टूबर 2020 - 08:28 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: PM Narendra Modi, Rahul Gandhi, Bihar Assembly Elections, Indian Politics

Courtesy: AMARUJALA NEWS

IMF

फोटो: Arab News

IMF- आर्थिक अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के लिए भारत को बढ़ाने होंगे प्रयास

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आई भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार को राजकोषीय, मौद्रिक और संरचनात्मक उपाय भी करने होंगे।'' IMF ने यह भी बताया है कि वर्ष 2021 में भारत देश को सभी क्षेत्रों में प्रयासों को तेज और बढ़ाना पड़ेगा। आईएमएफ के प्रभाग प्रमुख मल्हार श्याम नाबर ने कहा है कि, '' महामारी से प्रभावित हुए परिवारों और कंपनियों को मदद पहुंचाना… read-more

बुध, 14 अक्टूबर 2020 - 04:55 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus, Indian Economy, IMF, Indian Politics

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Soniya Gandhi

फोटो: BBC

अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेगी सोनिया गाँधी, करीब 7 घंटे तक चली बैठक के बाद लिया गया फैसला

कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की अगस्त 24 को करीब 7 घंटे लम्बी बैठक के बाद फैसला लिया गया की अगले पार्टी अध्यक्ष के चुनाव होने तक सोनिया गाँधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभाती रहेगी। CWC के सदस्य पि एल पुनिया ने कहा, "सदस्यों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भरोसा जताया है और उन्हें (सोनिया गाँधी)  पार्टी का नेतृत्व करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहमति जता दी है।"

 

सोम, 24 अगस्त 2020 - 09:48 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Indian National Congress, Sonia Gandhi, Indian Politics

Courtesy: The Wire