Indigo Flight

फोटो: One India

इंडिगो ने जून 19 को की मंगलुरु-मुंबई उड़ान की शुरुआत

निजी एयरलाइन इंडिगो ने जून 19 को अपनी मुंबई-मंगलुरु-मुंबई सेक्टर में उड़ान के नियमित संचालन की शुरुआत कर दी है। दैनिक उड़ान सुबह 8.50 बजे मुंबई से रवाना होकर सुबह 10.20 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। फ्लाइट मेंगलुरु से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे मुंबई पहुंचेगी। फ्लाइट के ट्रायल की शुरुआत शुक्रवार को की गयी थी। जून 17 को ट्रायल उड़ान में दो शिशु, 88 यात्रियों ने मंगलुरु में उड़ान भरी, जबकि 99 यात्रियों ने मुंबई के लिए उड़ान भरी।

सोम, 20 जून 2022 - 10:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, launches, mangaluru Mumbai flight, Airbus

Courtesy: Zaroorat News

Indigo Flight

फोटो: Financial Express

इंडिगो जून 16 से शुरू करेगी तिरुवनंतपुरम-अहमदाबाद उड़ान संचालन

इंडिगो एयरलाइन जल्द ही तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुजरात के अहमदाबाद के लिए एक नई उड़ान सेवा का संचालन शुरू करने वाली है। इस बात की जानकारी हवाईअड्डा प्राधिकरण ने दी। निजी एयरलाइंस इंडिगो की नई दैनिक सेवा जून 16 से शुरू की जाएगी। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा, "आवक क्षेत्र की उड़ान (6E-5301) तिरुवनंतपुरम घरेलू टर्मिनल से सुबह 5 बजे प्रस्थान करती है और मुंबई होते हुए 9:10 बजे अहमदाबाद पहुंचती है।" 

सोम, 13 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, start, Thiruvananthapuram, Flight, Ahmedabad

Courtesy: The News Ocean

indigo and dgca

फोटो: The Indian Express

दिव्यांग व्यक्ति को उड़ान भरने से नहीं रोक सकती एयरलाइंस : डीजीसीए

रांची से उड़ान भरने के लिए दिव्यांग लड़के को अनुमति नहीं देने के मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जून तीन को कहा कि कोई एयरलाइन कंपनी दिव्यांग व्यक्ति को फ्लाइट में बैठने और उड़ान भरने से मना नहीं कर सकती। डीजीसीए ने कहा कि अगर एयरलाइन को लगता है कि किसी व्यक्ति की तबियत खराब हो सकती है तो उसकी डॉक्टर से जांच करवाने के बाद ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी।

शनि, 04 जून 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: IndiGo, Indigo Passengers, DGCA, Indian Flights

Courtesy: NDTV News

Indigo airlines

फ़ोटो: Free press journal

दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से मना करने पर इंडिगो पर लगा 5 लाख का जुर्माना

मई 7 को इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारी ने रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया था,जिस मामले में नागरिक उड्डयन मंत्री ने संज्ञान लिया था। अब इस मामले में इंडिगो एयरलाइंस को दोषी पाते हुए नागर विमानन महानिदेशलय ने 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने कहा है कि इंडिगो स्टाफ दिव्यांग बच्चे को संभाल नहीं पाया और उसने बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोककर स्थिति को और संवेदनशील और कठिन बना दिया।

शनि, 28 मई 2022 - 05:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: IndiGo, Disabled, DGCA

Courtesy: NDTV

Indigo

फ़ोटो: DNA India

इंडिगो एयरलाइन ने अपना नया सीईओ किया नियुक्त

इंडिगो एयरलाइन ने नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) खोज लिया है। इंडिगो एयरलाइन ने पीटर एल्बर्स को सीईओ नियुक्त किया है। एल्बर्स एक अक्तूबर 2022 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले कंपनी ने नए सीईओ का नाम फाइनल कर दिया है। इंडिगो अभी हाल ही में कई कंट्रोवर्सी में रही है इसके साथ ही सीईओ के बदलने से कंपनी में कई सुधार की भी संभावना है।

बुध, 18 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: IndiGo, Airline, CEO

Courtesy: Amar ujala

Jyotiraditya scindia

फ़ोटो: Indiatoday

इंडिगो एयरलाइंस ने दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, केंद्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान

देश की प्रतिष्ठित एयरलाइंस कंपनी "इंडिगो" ने रांची-हैदराबाद फ्लाइट में एक दिव्यांग बच्चे को चढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद केंद्रीय नागर उड्डयन एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में संज्ञान लिया है। सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा -"इस तरह के बर्ताव हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी भी व्यक्ति को इस तरह के हालात से नहीं गुजरना चाहिए। मैं इस मामले की जांच खुद कर रहा हूं, जिसके… read-more

सोम, 09 मई 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jyotiraditya Scindia, IndiGo, disabled people

Courtesy: Amar ujala

Air India, Spicejet and Indigo take out the peoples from ukraine

फोटो: India.com

एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को घर वापस लाने के लिए भरी विशेष उड़ान

एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट एयर लाइन रूस-युक्रेन के युद्ध के चलते युक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के हंगरी बुडापेस्ट के लिए विशेष उड़ान संचालित करेगी। भारत ने फरवरी 26 को युक्रेन से सटे देशों रोमानिया एवं हंगरी के रास्ते अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया है। एयर इंडिया ने अबतक अपनी पांच उड़ानों के जरिए 1156 नागरिकों को युक्रेन से निकाला। छठी उड़ान 240 भारतीय… read-more

सोम, 28 फ़रवरी 2022 - 06:40 PM / by Himanshu Singh Baghel

Tags: Russia-Ukraine crisis, Air India, SpiceJet, IndiGo

Courtesy: timesnowhindi

Indigo Airlines

फ़ोटो: Getty Images

भारत आ रहे विमान में यात्री की मौत, पाकिस्तान में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

शारजाह से लखनऊ जा रहे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तान में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है और अटैक के वक़्त हवाईजहाज हवा में ही था। घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शारजाह से लखनऊ जा रहे विमान में मेडिकल इमरजेंसी के बाद उसे कराची के लिए डायवर्ट किया गया था और दुर्भाग्‍यवश यात्री को बचाया नहीं जा स्का।

मंगल, 02 मार्च 2021 - 11:59 AM / by आकाश तिवारी

Tags: IndiGo, Heart attack, Emergency Landing, Pakistan

Courtesy: Navbharat Times

Indigo Airlines

फोटो: The Financial Express

IndiGo Airlines: रद्द उड़ानों के यात्रियों को जनवरी 31 तक पैसे लौटाने का किया ऐलान

एयरलाइन्स कंपनी Indigo ने अपनी रद्द उड़ानों के सभी यात्रियों के पैसे साल 2021 की जनवरी 31 तक लौटाने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस महामारी के चलते इंडिगो ने अपनी कई उड़ानों को रद्द कर दिया था। इंडिगो के सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि, ''लॉकडाउन की वजह से एयरलाइन का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया था और इसलिए हम यात्रियों का पैसा लौटा नहीं पा रहे थे।'' इंडिगो कंपनी ने रद्द टिकटों पर ‘क्रेडिट शेल’ बनाया है, जिसका इस्तेमाल यात्री भविष्य में बुकिंग के लिए… read-more

सोम, 07 दिसम्बर 2020 - 07:52 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: IndiGo, Airlines, Lockdown, Pandemic impact

Courtesy: JAGRAN NEWS

IndiGo Airlines

फोटो: Business Standard

इंडिगो एयरलाइन्स में वर्ष 2021 से बंद होने वाली है बिना वेतन अवकाश सुविधा

एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो ने बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) कार्यक्रम को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इंडिगो कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने घोषणा की है कि, ''वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए साल 2021 की एक जनवरी से बिना वेतन अवकाश (एलडब्ल्यूपी) कार्यक्रम को बंद किया जाएगा।'' कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडिगो ने लागत कटौती मसलन वेतन में कटौती, बिना वेतन अवकाश जैसे कुछ उपाय अपनाये हैं।

शनि, 05 दिसम्बर 2020 - 10:13 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: IndiGo, Indigo Passengers, Airlines, Pandemic impact

Courtesy: JAGRAN NEWS