अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दी भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई दी है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को भी याद किया। बाइडेन ने एक बयान में कहा कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस की भारत, अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप पहले से अधिक जरूरी है। बाइडेन के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी बधाई दी।
Tags: Independence Day, Joe Baiden, US President, Foreign Ministry
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
बाइडेन के प्रति नाउम्मीदी जताते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की ट्रम्प की तारीफ
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक टीवी इंटरव्यू में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें एक असाधारण व्यक्ति बताया। साथ ही पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को करियर मैंन बताते हुए कहा कि, बाइडेन ने अपना पूरा जीवन राजनीति में लगा दिया, जबकि ट्रम्प राजनीति के कोई मंझे हुये खिलाड़ी नही थे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमे अमेरिकी राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नही है कि वो कुछ बड़ा करेंगे।
Tags: Vladimir Putin, Donald Trump, Joe Baiden, America
Courtesy: Aajtak News
अमेरिका: वैक्सीन लगवाने के बाद ज़रूरी नहीं है मास्क पहनना
अमेरिका में 'यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' ने बताया कि अमेरिका में जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं वो अब बिना मास्क पहने या 6 फीट की दूरी से अपना काम कर सकते हैं। ये नियम उन जगहों पर लागू नहीं होगा जहां अभी टीकाकरण जारी है। इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि " सीडीसी ने पूर्ण टीका लगा चुके लोगों के लिए मास्क की अनिवार्यता हटा दी है। ये हमारे लिए सराहनीय है"।
Tags: Americans, masks, Coronavirus, Joe Baiden
Courtesy: Amarujala News
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के साथ पीएम मोदी ने की दोनों देशों के संबंधों पर बातचीत
भारत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से दोनों देशों के संबंधों को लेकर फ़ोन पर बातचीत की। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी। मोदी ने ट्वीट में लिखा-"अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की ,हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। कोविड-19 महामारी, क्लाइमेट चेंज और इंडो-पसिफिक क्षेत्र जैसी साझा प्राथमिकताओं और चिंताओं पर भी… read-more
Tags: Joe Baiden, PM Modi, US President
Courtesy: Aajtak news
डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा,कहा- चुनाव बाइडेन ने नहीं मैंने जीता है
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक के नतीजों से यह साफ है कि डेमोक्रेट्स की ओर से जो बाइडेन नए राष्ट्रपति बनने जा रहे है। चुनाव के इस फैसले को निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड स्वीकारने से इनकार कर रहे है कि वे चुनाव हार गए है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चुनाव बाइडेन ने नहीं बल्कि उन्होंने जीता है एवं वे ही नए राष्ट्रपति बनने जा रहे है। बता दें कि ट्रम्प ने चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया है।
Tags: Donald Trump, US Elections, Joe Baiden
Courtesy: Aajtak news
सऊदी अरब को मुश्किल में डाल सकती हैं बाइडेन की जीत
बाइडेन की जीत से सऊदी अरब काफी असहज महसूस कर रहा हैं। शायद इसीलिए उसने बाइडेन को बधाई देने में 24 घंटे से ज्यादा का वक़्त लिया। ट्रम्प ने मानवधिकार के मुद्दों, यमन युद्ध पर सऊदी प्रिंस का ही साथ दिया था। यहाँ तक कि ट्रम्प ने परम्परा तोड़ते हुए पहली यात्रा भी सऊदी की थी। इससे अलग बाइडेन ने चुनावो के दौरान सऊदी के साथ संबंधों की समीक्षा और जमाल खशोगी की हत्या की बात भी की हैं। बाइडेन मानवाधिकार को लेकर भी बहुत मुखर माने जाते हैं।
Tags: Joe Baiden, Saudi Arabia, US Election 2020
Courtesy: Aajtak news
चीन ने नहीं दी बाइडेन को जीत की बधाई: बोला अभी चुनाव के नतीजे आना बाकी है
बाइडेन को चुनाव का विजेता घोषित किये जाने को संज्ञान में लेने के बावजूद चीन ने बाइडेन को बधाई देने से इंकार कर दिया हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी समझ है कि अमेरिका के कानूनों और प्रक्रिया के मुताबिक चुनाव के नतीजे तय किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि नई अमेरिकी सरकार चीन को लेकर मौजूदा गतिरोधों को हल करेगी। रूस और मेक्सिको के बाद चीन तीसरा देश हैं जिसने अबतक बाइडेन को बधाई नहीं दी हैं।
Tags: US-China, US Election 2020, Joe Baiden, China
Courtesy: Aaj Tak
बाइडेन प्रशासन में आ सकती है भारत अमेरिका के बीच रिश्तों में मज़बूती
जो बाइडेन ने हमेशा भारत को लेकर अपना पक्ष सकारात्मक रखा है। जब बाइडेन वर्ष 2013 में बतौर उपराष्ट्रपति भारत के दौरे पर थे तब उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा था। चुनाव प्रचार के दौरान भी जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा की गयी भारत विरोधी टिप्पणी का विरोध किया था। उम्मीद हैं कि ट्रम्प प्रशासन द्वारा लगाया गया एच-1बी, एच-2बी वीजा पर अंकुश अब हट जायेगा और FTA पर भी निर्णय हो सकेगा।
Tags: Joe Baiden, Indian government, US Election 2020
Courtesy: Aajtak news
5 लाख भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता देंगे नए राष्ट्रपति जो बाइडेन
जो बाइडेन ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने के साथ ही विकास कार्यों का प्लान तैयार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले 5 साल के अपने कार्यकाल में जो बाइडेन करीब 5 लाख भारतीयों को अमेरिका की नागरिकता देंगे जिसमें करीब 95000 के करीब भारतीयों को हर वर्ष नागरिकता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि डेमोक्रेट्स पार्टी के चुनावी कागजातों में यह कहा गया है कि जो बाइडेन प्रशासन परिवार-आधारित आप्रवासन का समर्थन करेगा और भारतीयों समेत करीब 1.1 करोड़ लोगों… read-more
Tags: Joe Baiden, Indian-American, US Citizenship
Courtesy: Aajtak news
राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार से नाराज हुए ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपने विपक्षी जो बाइडेन की जीत को मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्वीकार नहीं पा रहे है ,साथ ही वह दावा कर रहे है कि जनता के मत के साथ छेड़छाड़ हुई है। ट्रम्प ने कहा- "पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई है, मुझे 7 करोड़ 10 लाख वैध वोट मिले हैं और इस भारी आंकड़ें के साथ यह चुनाव मैंने जीता है। बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स को लोगों तक पहुंचाया गया है जबकि उन्होंने यह नहीं मांगा था।"
Tags: Donald Trump, Joe Baiden, US Presidential Election
Courtesy: Aajtak news