Joe Biden

फ़ोटो: Mint

जो बाइडन की चीन को चेतावनी कहा- ताइवान पर हमला किया तो करेंगे सैन्य हस्तक्षेप

जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान के प्रधानमंत्री  फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान बाइडन ने साफ कर दिया है कि ताइवान को चीनी आक्रमण से बचाने में अमेरिका मदद करेगा। बाइडन ने चेतावनी दी और कहा कि चीन खतरे से खेल रहा है। हम ताइवान में शांति और स्थिरता का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अमेरिका जापान और अन्य देशों के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

सोम, 23 मई 2022 - 09:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Joe BIden, Japan, Taiwan, meeting, China

Courtesy: News18

Joe Biden

फ़ोटो: NDTV

ईद के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- दुनिया भर में हिंसा का शिकार हो रहे हैं मुस्लिम

व्हाइट हाउस में ईद-उल-फितर के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने त्यौहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय  हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है, यद्यपि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है। जो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है।

मंगल, 03 मई 2022 - 10:45 AM / by Pranjal Pandey

Tags: EID, Joe BIden, Islam, Islamophobia

Courtesy: Amar ujala

PM Modi and Joe Biden

फोटो: DNA India

पीएम मोदी और जो बाइडेन करेंगे वर्चुअल मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति अप्रैल 11 को वर्चुअल बैठक करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा रूस और यूक्रेन के संघर्ष पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक को यूक्रेन और रूस युद्ध के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में वैश्विक खाद्य आपूर्ति और कमोडिटी बाजारों पर इसके अस्थिर प्रभाव को कम करने के परिणामों पर चर्चा होगी। इस बैठक में दक्षिण एशिया, हिंद प्रशांत क्षेत्र समेत आपसी… read-more

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Joe BIden, President Joe Biden, PM Narendra Modi

Courtesy: Zee News

Joe Biden

फोटो: The Indian Express

जो बाइडेन ने कहा, दुनिया में भारत-अमेरिकी रिश्ते अहम

भारत और अमेरिका के बीच अगले सप्ताह 2+2 वार्ता होने वाली है। इस वार्ता से पूर्व अमेरिकी प्रेस सेक्रेटरी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के हवाले से कहा कि इससे भारत और अमेरिका के काम का इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विस्तार होगा। दोनों देशों के बीच साझेदारी की जरुरत है। अमेरिका अपना काम भारत और इंडो पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ाएगा। बता दें कि अप्रैल 11 को सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस लॉयड जे ऑस्टिन III की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात होनी है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 10:25 AM / by रितिका

Tags: Americans, Joe BIden, Rajnath Singh

Courtesy: ABP Live

Joe Biden

फोटो: The White House

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन को कहा "कसाई"

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैंड के वारसॉ में यूक्रेनी शरणार्थियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला बोला और उन्हें कसाई बताया। बाइडेन यूक्रेन से सटे पोलैंड में पहुंचे और उन्होंने पोलैंड की राजधानी वारसॉ में राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। बाइडेन ब्रसेल्स में यूक्रेन के मुद्दे पर नाटो, सात औद्योगिक देशों के… read-more

रवि, 27 मार्च 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Joe BIden, Americans, President Joe Biden, America

Courtesy: Zee News

President Joe Biden

फोटो: The White House

अमेरिका ने रूस के खिलाफ लगाए नए प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मार्च 24 को नाटो नेताओं से मुलाकात के बाद रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। बाइडेन ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका ने 400 से अधिक रूसी अभिजात वर्ग, सांसदों और रक्षा कंपनियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए है। बाइडेन ने कहा कि ये सभी लोग व्यक्तिगत रूप से क्रेमलिन की नीतियों से लाभान्वित होते हैं, और उन्हें दर्द में हिस्सा लेना… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Ukraine, Ukraine Russia Crisis, Joe BIden, US President

Courtesy: ABP Live

Joe Biden

फोटोः NDTV

तीसरे विश्व युद्ध के लिए दुनिया तैयार रहे : अमेरिकी राष्ट्रपति

यूक्रेन और रूस के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 'तीसरे विश्व युद्ध' की चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा है कि हम सीधे रूस से नहीं लड़ेंगे और साथ ही नाटो के क्षेत्र की रक्षा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में नाटो की भागीदारी से तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है, जिसके लिए दुनिया को तैयार रहना होगा।

शनि, 12 मार्च 2022 - 07:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, America, Joe BIden

Courtesy: Navbharat Times

Russia and Ukraine

फोटो: Vox

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की तारीख

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस-यूक्रेन की स्थिति पर पश्चिमी देशों के अपने समकक्षों से फोन पर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर फरवरी 16 को हमला कर सकते है। शुरुआत में हमला मिसाइल और साइबर अटैक से हो सकता है। माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, कनाडा, पोलैंड, रोमानिया और फ्रांस के नेताओं से बात की है।  

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Ukraine, Russia, Joe BIden

Courtesy: Zee News

Pm modi

फोटो: Mint

पीएम मोदी एक बार फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका एक बार फिर से बज रहा है। पीएम मोदी ने दुनिया के तमाम बड़े लीडर्स को ग्लोबल वर्ल्ड लीडर्स की सूची में पीछे छोड़ दिया है। मॉर्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस ने उन्हें 71% रेटिंग के साथ टॉप पर रखा है। उनके अलावा मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल को 66% रेटिंग के साथ दूसरे नम्बर पर है। इसके साथ इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को छठे नंबर पर रखा गया है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 11:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Morning Consult, PM Modi, Joe BIden

Courtesy: Dainik Bhaskar

Tornado In Kentucky

फोटो: Chicago Sun-Time

अमेरिका में तूफानी तबाही, अब तक पांच राज्यो में 80 से अधिक मौते

अमेरिका में तूफान ने पांच राज्यो में तबाही मचाई हुई है। जिसके चलते दिसंबर 12 को 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अकेले केंटकी में ही 70 से अधिक मौतों का आंकड़ा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसे इतिहास के सबसे बड़े तूफानों में से एक बताया है। वहीं केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि उन्हें डर है कि हम 100 से अधिक लोगों को खो देंगे। 

रवि, 12 दिसम्बर 2021 - 01:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: America, Thounder strom, Deaths, Joe BIden

Courtesy: NDTV