Maharashtra Government

फोटो: The Netizen News

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में उद्धव के नेतृत्व वाले संगठनों को भंग किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना पार्टी पर ही दावा ठोक दिया है क्योंकि उनके साथ कई सदस्य है। शिंदे ने चुनाव आयोग को लिखा कि उद्धव ठाकरे द्वारा नियुक्ति शिवसेना की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में शिवसेना के अधिकतर नेता शामिल है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार से संबंधित छह मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Eknath Shinde, Shivsena, Maharashtra Government, Maharashtra

Courtesy: ndtv

Corona Virous

फोटो: Enavabharat

नागपुर जैताला के एक प्राइवेट स्कूल 38 छात्र मिले कोरोना पॉजटिव: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नागपुर के जैताला इलाके के निजी स्कूल में पढ़ने वाले 38 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जुलाई 17 को 38 छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से नागपुर में हड़कंप मच गया है। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को यहाँ कोरोना के 2,186 नए मामले सामने आये। इस दौरान 3 लोगों ने संक्रमण… read-more

सोम, 18 जुलाई 2022 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: students, nagpur school, Covid-19 Positive, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Nasal Spray

फोटो: Health Shots

मुंबई की एक कंपनी ने बनाया 48 घंटों में कोरोना वायरस को हराने वाला नेज़ल स्प्रे

मुंबई की एक कंपनी ने 48 घंटों के भीतर कोरोना वायरस का सफाया करने वाला नेज़ल स्प्रे बनाया है। इस नेज़ल  स्प्रे का परिक्षण उन 306 बुजुर्गों पर किया गया जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं ली थी। परिणाम सकारात्मक आया।  मुंबई में मौजूद दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क ने कनाडा की कंपनी सेनोटाइज़ के साथ मिलकर इस नेज़ल स्प्रे का निर्माण किया है। इस स्प्रे को नाक में मारने के बाद 24 घंटे के अंदर 94% वायरल लोड कम हो जाता है।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Nasal Spray, vaccine, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Zika Virous

फोटो: Jagran Images

महाराष्ट्र में एक साल बाद आया जीका वायरस का मामला

स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 13 को जानकारी देते हुए बताया, महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य में मच्छर जनित बीमारी का एक साल बाद पहला मामला सामने आया है। लड़की मुंबई से सटे पालघर जिले के तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला की निवासी है। बता दें कि राज्य में पहली बार जीका वायरस का मामला जुलाई 2021 में पुणे में दर्ज किया गया था। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: palghar district, Zika Virus, Infected, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Heavy Rainfall

फोटो: Aajtak

IMD द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद पुणे में आज बंद रहेंगे स्कूल

महाराष्ट्र में मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए पालघर, नासिक, पुणे में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी द्वारा रेड अलर्ट जारी करने के बाद पुणे नगर निगम (PMC) ने आज पुणे के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के मद्देनजर जिला अधिकारियों को आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखने के आदेश जारी किये हैं।

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Schools, closed, IMD, HEAVY RAINFALL, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Heavy Rainfall
महाराष्ट्र बारिश: लगातार हो रही है बारिश, बाढ़ से गढ़चिरौली में स्कूल, कॉलेज बंद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कल से तीन दिन तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ और बचाव कार्य के हालात का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने जुलाई 11को गढ़चिरौली पहुंचे। नासिक में बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी में बाढ़ आ गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र नदी के किनारे के इलाकों को खाली करा दिया गया है… read-more

मंगल, 12 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: MONSOON, schools colleges closed, Floods, Gadchiroli, Maharashtra

Courtesy: NDTV Hindi

Ramnath Kovind

फोटो: Latestly

CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। इसके बाद अब दोनों नेता पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। शिंदे और फडणवीस ने जून 30 को अपने पद के लिए शपथ ग्रहण थी। हाल ही में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों के विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 12:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chief Minister, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, President Ramnath Kovind, Maharashtra

Courtesy: Jagran News

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

महाराष्ट्र के सोलापुर में आज सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

महाराष्ट्र के सोलापुर और उत्तरी कोल्हापुर में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। यहाँ जुलाई 9 की सुबह करीब 6:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र सोलापुर जिले के करीब कर्नाटक के विजयपुर में था। उत्तर कर्नाटक के जिलों में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। हालाँकि भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार केजान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

शनि, 09 जुलाई 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Solapur, Magnitude, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Corona Virous

फोटो: Navbharat Times

महाराष्ट्र में जुलाई 5 को दर्ज हुई 3,098 नए कोरोना मामले, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जुलाई पांच को 3,098 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 6 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा दी। नई मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,47,949 पहुँच गई। पिछले 24 घंटों में 4,207 लोगों ने संक्रमण को मात दी जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 78,21,140 हो गई। महाराष्ट में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20,820 है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: corona update, Death, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Muslim Spiritual Leader

फोटो: India TV News

अफगानिस्तान के मुस्लिम आध्यात्मिक नेता की नासिक में गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र के नासिक में चार अज्ञात लोगों ने एक मुस्लिम आध्यात्मिक नेता की हत्या कर दी, जिसे 'सूफी बाबा' के नाम से जाना जाता है। 35 वर्षीय नेता अफगानिस्तान का रहने वाला था। जुलाई 5 को नासिक के येओला इलाके में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर येओला कस्बे में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान ख्वाजा सैय्यद चिश्ती के रूप में हुई है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: muslim spiritual leader, Shot, Dead, Nashik, Maharashtra

Courtesy: Navbharat Times