Birbhum Violence

फोटो: India TV News

बीरभूम हिंसा: ममता बनर्जी आज करेंगी रामपुरहाट का दौरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हिंसा प्रभावित बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके के बोगटुई गांव में आज स्थिति का जायजा लेने जाएंगी। टीएमसी नेता, ग्राम पंचायत के उप प्रमुख की हत्या के बाद घरों में आग लगने से दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। ममता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह भाजपा, वामपंथी और कांग्रेस द्वारा… read-more

गुरु, 24 मार्च 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Birbhum Violence, Mamata Banerjee, Report

Courtesy: ABP Live

Mamata Banerjee

फोटो: DNA India

ममता बनर्जी ने किया राष्ट्रगान का अपमान, कोर्ट ने जारी किया समन

राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुंबई की शिवड़ी कोर्ट ने समन जारी कर मार्च दो को पेश होने को कहा है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व मुंबई के एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान आधा गाकर राष्ट्रगान का अपमान किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार ममता ने बैठकर राष्ट्रगान की चार पांच लाइनें ही गाई थी, जो की राष्ट्रगान गाने के नियम के खिलाफ है।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Mamata Banerjee, National Anthem, West Bengal

Courtesy: News Nation TV

Akhilesh Yadav and Mamata Banerjee

फोटो: Hindustan Times

अखिलेश के समर्थन में ममता बनर्जी कर सकती है वाराणसी का दौरा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनवरी में अखिलेश यादव के समर्थन में वाराणसी का दौरा कर सकती है। इससे पूर्व पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने भी ममता बनर्जी के लिए वोट मांगे थे। टीएमसी का कहना है कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हम सपा के साथ है।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: Mamata Banerjee, Akhilesh Yadav, Varanasi

Courtesy: Zee News

Virat Kohli and PM Modi

फोटो: India TV

पीएम मोदी बने मोस्ट सर्च्ड सेलेब, याहू ने निकाली लिस्ट

याहू ने मोस्ट सर्च्ड सेलेब्स की लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलेब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप पर है। उसके बाद क्रिकेटर विराट कोहली और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है। वहीं न्यूजमेकर श्रेणी में भारतीय किसान आंदोलन टॉप पर है। दूसरे स्थान पर क्रूज ड्रग्स मामले में शामिल आर्यन खान का नाम है। मेल एक्टर्स में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम टॉप पर है।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, siddharth shukla, Virat Kohli, Mamata Banerjee

Courtesy: Zee News Hindi

Mamta Banarjee

फोटो: Telegraph India

आज से मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे से कर सकती हैं मुलाकात

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी नवंबर 30 से मुंबई के तीन दिवसीय दौरे पर होंगी। अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान ममता बनर्जी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने वाली हैं। अपनी मुंबई यात्रा के दौरान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बैठकें करने और उन्हें अगले साल अप्रैल में होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के लिए निमंत्रण… read-more

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mamata Banerjee, three day visit to mumbai, Uddhav Thackeray

Courtesy: Panjab Kesari

Mamata Banerjee and Sonia Gandhi

फोटो: Lean Brow

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर ममता बनर्जी नवंबर 23 को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। इस मुलाकात में दोनों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। इस मुलाकात में दोनों के बीच विपक्ष की आगे की रणनीति पर मंथन किए जाने की भी संभावना है। ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा नवंबर 25 को समाप्त होगा। 

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 12:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mamata Banerjee, Sonia Gandhi, National, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Mamata Banerjee

फोटो: The Indian Express

आज से शुरू होगा ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नवंबर 22 को दिल्ली का दौरा करेंगी। अपने इस दौरे पर ममता बनर्जी देश के कई बड़े नताओं से मुलाकात कर सकती हैं। इसी कड़ी में उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। पीएम मोदी से मुलाकत के दौरान ममता बनर्जी बीएसएफ़ के क्षेत्राधिकार को बढ़ाए जाने और राज्य के बकाये फंड पर भी बात कर सकती हैं। उनका यह दौरा नवंबर 22 से नवंबर 26 तक रहेगा। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 09:28 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Mamata Banerjee, PM Narendra Modi, Delhi, politics

Courtesy: ANI

Mamata Banerjee

फोटो: The Indian Express

अगले सप्ताह दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले सप्ताह दिल्ली दौरे पर जा सकती हैं। इस दौरान उनके पीएम मोदी से मुलाकात की भी संभावना है। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी केंद्र से बकाये फंड और बीएसएफ के क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने के फैसले पर बात कर सकती हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। फिलहाल उनके दौरे की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mamata Banerjee, New Delhi, PM Narendra Modi, politics

Courtesy: Jagran News

Mamata Banerjee

फोटो: Telegraph India

बीएसएफ़ के क्षेत्राधिकार में बढ़ोतरी के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पेश

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने बीएसएफ़ के क्षेत्राधिकार में इजाफा किया था। केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ़ के क्षेत्राधिकार को बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया गया था। बीएसएफ़ के क्षेत्राधिकार में बढ़ोतरी के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया है। इससे पहले पंजाब सरकार भी विधानसभा में ऐसा ही प्रस्ताव ला चुकी है। भाजपा ने इस प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया है। 

मंगल, 16 नवंबर 2021 - 02:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: West Bengal, Mamata Banerjee, BSF, politics

Courtesy: Amar Ujala News

west bengal school

फोटोः Patrika

पश्चिम बंगाल में नवंबर 16 से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल

पश्चिम बंगाल में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा के स्कूलों को नवंबर 16 से खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अक्टूबर 25 को सिलीगुड़ी में उत्तर कन्या में आयोजित प्रशासनिक बैठक के समय इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्कूल खोलने के तैयारियों की जिम्मेदारी मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को दी है। हाालांंकि इस दौरान सभी स्कूलों को कड़ाई के साथ कोरोना नियमोंं का पालन करनेे को कहा गया है।

सोम, 25 अक्टूबर 2021 - 08:35 PM / by Surbhi Shaw

Tags: SCHOOL REOPEN, West Bengal, Mamata Banerjee

Courtesy: TV9 Bharatvarsh