POCO M3

फोटो: DECCAN HERALD

भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च पोको एम3 प्रो 5G स्मार्टफोन: रिपोर्ट

पोको एम3 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडियन आईएमईआई डेटाबेस पर देखने के बाद लॉन्च की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल, कंपनी द्वारा इस 5G स्मार्टफोन के भारत लॉन्च की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट उपलब्ध है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दी गई है। इसके 64 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 14,200 रुपये है।

गुरु, 27 मई 2021 - 12:02 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Poco M3, Mobile launching, New feature, 5G

Courtesy: NDTV HINDI

Galaxy M32

फोटो: 91MOBILES

भारत में एंड्रॉइड 11 के साथ Samsung Galaxy M32 जल्द हो सकता है लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही भारत में Galaxy M32 लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी Galaxy M32 के सपोर्ट पेज पर जारी की गई है। हालांकि, यहां यह नहीं बताया गया है कि Galaxy M32 भारत में कब लॉन्च होगा। इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च करने की संभावना है। यह फोन एंड्रॉइड 11 के साथ आएगा। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम भी मिल सकता है।

बुध, 26 मई 2021 - 11:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Samsung, Launching, New feature, affordability

Courtesy: NavBharat Times

XUV 700

फोटो: Business Standard

भारत में जल्द लांच की जाएगी नयी Mahindra XUV700: रिपोर्ट

भारत में महिंद्रा नई एसयूवी XUV700 के लाँन्च की तैयारी में लग गई है। कंपनी द्वारा कार को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। यह कार-पेट्रोल और डीजल इंजन के कुल 11 वेरिएंट्स में मिल जाएगी। टीमबीएचपी के अनुसार महिंद्रा फिलहाल कार को 180bhp, 190bhp और 210bhp वाले डीजल इंजन के तीन वेरिएंट्स के साथ टेस्ट कर रही है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें मर्सिडीज के जैसा इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

रवि, 23 मई 2021 - 12:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Mahindra, New feature, Car Launching, New XUV

Courtesy: Live Hindustan

Mobile Launch

फोटो: GADGETS360

भारत में जल्द Samsung A22 किया जाएगा लाँन्च, Realme 8 को देगा टक्कर

Realme 8 को Samsung A22 से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। Galaxy A22 को जल्द भारत में लाँन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार Samsung galaxy A22 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। यह सबसे कम कीमत 13,000 रुपये में लॉन्च होगा। भारत में A22 सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होगा। इस स्मार्टफोन को खासतौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसको 4जी तथा 5जी वर्जन में पेश किया जाएगा। 

रवि, 23 मई 2021 - 10:02 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Samsung, 5G, New feature, Mobile launching

Courtesy: Jagran

Ducati V4

फोटो: India Car News

भारत में शुरु हुई Ducati Streetfighter V4 की डिलीवरी

Ducati ने भारत में लॉन्च की गयी अपनी नई Ducati Streetfighter V4 की डिलीवरी शुरू कर दी है। Streetfighter V4 को तीन वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस V4 वैरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, दूसरी ओर मिड V4 S वैरिएंट की कीमत 22.99 लाख रखी गयी है। वहीं V4 S डार्क स्टील्थ वैरिएंट की कीमत 23.19 लाख है। Ducati ने दोनों बाइक्स में 1,103 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, V4 मोटर दिए है।

बुध, 19 मई 2021 - 11:30 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Ducati, Superbike, variant, New feature

Courtesy: Drive Spark

Oppo x3

फोटो: GIZMOCHINA

मार्स रोवर की याद में Oppo फाइंड एक्स3 फोन का हुआ अनावरण

Oppo ने फाइंड एक्स3 प्रो फोन के संस्करण का अनावरण किया है। चीन के पहले मार्स रोवर को ले जाने वाले लैंडर के मंगल पर उतरने को ध्यान में रखते हुए इसका नाम फाइंड एक्स3 प्रो मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन रखा गया है। ओप्पो फाइंड एक्स3 प्रो मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन एक नए ग्रे पेंट जॉब में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि फोन रियर पैनल धातु की चमक के साथ हाई-फॉग एजी ग्लास में भी मौजूद है।

सोम, 17 मई 2021 - 01:31 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Oppo, Mars, New feature, Mars Mission

Courtesy: Khas Khabar

Tata Nexal EV

फोटो: FIRSTPOST

अप्रैल महीने में टाटा नेक्सन ईवी की हुई सबसे अधिक बिक्री

देश में टाटा मोटर्स सबसे बड़ी कंपनी इलेक्ट्राॅनिक कंपनी की विक्रेता बन गई है। अप्रैल में 749 इलेक्ट्राॅनिक कारें बेची गई हैं, जिसमें 525 यूनिट सिर्फ नेक्सन ईवी की है। टाटा नेक्सन माॅडल में ईवी की हिस्सेदारी 7.5 प्रतिशत बताई गई है। ये इलेक्ट्राॅनिक मोटर 129 बीएचपी की पावर और 245 एनएम टार्क जनरेट करने में सफल है। यह कार 9 सेकेंड में 100 किमी की रफ्तार हासिल करती है। इसको 60 मिनट में 80 प्रतिशत चार्ज कर सकते हैं।

रवि, 16 मई 2021 - 05:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: TATA Motors, Nexon EV, New feature, Electronics

Courtesy: Drive Spark

Poco

फोटो: GSMARENA

भारत में जल्द लॉन्च होगा Poco M3 5जी

पोको M3 Pro 5जी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ जल्द ही लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने पोको ग्लोबल अकाउंट के जरिए ट्वीट कर जानकारी साझा की है। पोको एम3 प्रो 5जी फोन मई 19 को लॉन्च किया जाएगा। यह Poco M3 स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्ज़न होगा। Xiaomi सब-ब्रांड ने पोको एम3 प्रो 5जी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी ग्लोबल लॉन्च से साझा की है। पोको एम3 प्रो 5जी में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।

रवि, 16 मई 2021 - 09:10 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Poco M3, New feature, affordability, 5G

Courtesy: Gadget 360

simple scooter launch

फोटो: India Times

अगस्त 15 को भारत में लॉन्च होगी सिम्पल की इलेक्ट्रानिक स्कूटर

सिंपल एनर्जी अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर अगस्त 15, 2021 को भारत में लॉन्च करेगा, जिसे मार्क-2 कोड नेम मिला है। कंपनी ने इसका प्रोडक्शन वैरिएंट तैयार कर लिया है, जिसकी कीमत 1.10-1.20 लाख रुपये के बीच रखी जाएगी। इसे बैंगलोर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि यह भारतीय बाजार की सबसे अधिक रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी। ये स्कूटर 0 - 50 किमी/घंटा की गति सिर्फ 3.6 सेकंड में प्राप्त करती है।

शनि, 15 मई 2021 - 06:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Electric Scooter, new launch, New feature, simple energy

Courtesy: Drive Spark

Infinix 10 series

फोटो: Gadgets 360

इनफिनिक्स ने लॉंच किये नोट10 सीरीज के 3 फोन

इनफिनिक्स द्वारा नोट10 सीरीज लाँन्च कर दी गयी है, जो नोट 8 का अपग्रेड वेरिएंट है। इसमें इनफिनिक्स नोट10, नोट10 प्रो और नोट10 प्रो एनएफसी शामिल है। नोट10 और नोट10 प्रो एनएफसी में ज्यादा फर्क नहीं है। दोनों फोन में केवल एनएफसी का अंतर है। इन दोनों फोन मे 6.95 का फुल एचडी डिस्पले मिलता है। इनमें 90hz का फ्रेश रेट दिया गया जो गेमिंग के लिए असरदार है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 10:04 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: infinix smartphone, New feature, affordability

Courtesy: Jansatta News