Heavy Rainfall

फोटो: Latestly

केरल के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने मई 19 को केरल के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी तमिलनाडु और नज़दीकी क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण केरल के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की सम्भावना है। बता दें कि केरल के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rain, Kerala, orange alert, 12 districts

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Chardham Yatra

फोटो: India.com

पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण चारधाम यात्रा में आई रूकावट

चार धाम यात्रा के दौरान बारिश और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ धाम जा रहे लगभग 830 यात्रियों को पांडुकेश्वर बैरियर पर रोक दिया गया है। इनके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था गोविन्द घाट गुरूद्वारे में की गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों पर अचानक मौसम बदलने से बर्फ़बारी और बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तरकाशी, टेहरी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश हो रही है।

मंगल, 17 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, chardham yatra 2022, Passengers, rain, snowfall, Badrinath Dham

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Monsoon

फ़ोटो: News18

अंडमान निकोबार में पहुँचेगा मानसून, इस बार उत्तर भारत में जल्द होगी बारिश

भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून मई 15 को दक्षिण अंडमान, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा। माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में भी मानूसन जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है, हालांकि दिल्ली में मानसून आने की तारीख 27 जून होती है।

रवि, 15 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: summer, Hot, MONSOON, rain

Courtesy: Jagran

Delhi Weather Updates

फोटो: India TV News

दिल्ली मौसम अपडेट: बारिश ने दी लोगों को राहत

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मई चार को ओलावृष्टि हुई, जबकि छिटपुट इलाकों में बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार में लोगों ने दोपहर 2 बजे के आसपास बारिश और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की सूचना दी। इससे पहले सुबह, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ धूल भरी आंधी, ओलावृष्टि की चेतावनी… read-more

गुरु, 05 मई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rain, hailstorm, Thunderstorm, Temperature

Courtesy: Lokmat News

Weather Forecast

फोटो: Prabhat Times

आईएमडी ने भीषण लू को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मई एक के बाद राहत संभव

आईएमडी ने बताया, दिल्ली के कुछ इलाकों में अप्रैल 29 को टेम्परेचर 46 डिग्री तक पहुँच गया। आईएमडी ने दिल्ली में अप्रैल 29 और 30 के लिए भीषण लू की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामाणि ने कहा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मई दो से चार के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की सम्भावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस तक… read-more

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, temperatures, orange alert, heatwave, rain

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Weather Alert

फोटो: News Nation

दिल्ली में सुहानी सुबह; हल्की बारिश का अनुमान

मौसम कार्यालय के मुताबिक दिल्ली में अप्रैल 21 की सुबह सुहावनी रही। IMD के अधिकारियों ने आज दिन के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi weather alert, Temperature, rain

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raining in delhi

फोटो: The Indian Express

दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कल से मिलेगी राहत

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फरवरी तीन से हो रही बारिश से ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो फरवरी चार को भी बारिश होती रहेगी। हालांकि फरवरी 5 को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में फरवरी चार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री बना रहेगा। वहीं नैनीताल में सुबह से ही बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते ठंड बढ़ गई है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: environment, India, Delhi, rain

Courtesy: Aaj Tak

Raining in delhi

फोटो: The Times of India

दिल्ली, पंजाब, यूपी में सुबह से जारी है बारिश और ठंड का दौर

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में फरवरी तीन की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो यह सिलसिला अगले दो दिन जारी रहेगा। जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी है। इसके अलावा बिहार में भी फरवरी चार से बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, rain, Winter, Delhi-NCR

Courtesy: Aaj Tak

Winter in India

फोटो: The Weather Channel

अगले 4 दिन नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जारी हुआ येलो अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में यूपी के कई जिलों का तापमान तीन डिग्री तक जा सकता है। वहीं यूपी के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। दूसरी तरफ तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में जनवरी 29 को हल्की बारिश होने की संभावना है।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: IMD, rain, Winter, Cold Wave

Courtesy: AajTak News

Winter in delhi

फोटो: The Times of India

दिल्ली समेत उत्तर भारत में नहीं रुक रहा है सर्दी का सितम

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जनवरी 23 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ में बारिश का अनुमान लगाया है। इसके चलते दिल्ली जनवरी 23 को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi, IMD, Winter, rain

Courtesy: AajTak News