फ़ोटो: Aajtak
मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया है भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में होने वाली भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले राज्यों में तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल,जम्मू कश्मीर,यूपी,उत्तराखंड सहित कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां भारी बारिश होगी और कई जगह भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। यह अलर्ट सितंबर 3 से आगामी 4 दिनों के लिए है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है।
Tags: weather forecast, Red Alert, heavy rains, North East India
Courtesy: Indiatv
फोटो: Jansatta
महाराष्ट्र मौसम अपडेट: विदर्भ क्षेत्र में रेड अलर्ट, मुंबई में जारी रहेगी बहुत भारी बारिश
राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते विदर्भ क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के मरीन ड्राइव में हाई टाइड आ गया है, और आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की… read-more
Tags: maharashtra weather, Mumbai Rains, Red Alert, orange alert, IMD warning
Courtesy: ABP News
फ़ोटो: Time
मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने दी लोगों को चेतावनी, कहा- सावधान रहने की जरूरत
पूरे विश्व में तेज़ी से फैल रहे मंकीपॉक्स वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को चेतावनी दी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "10 दिनों के भीतर 12 देशों में 92 मंकीपॉक्स के मामले दर्ज हुए हैं, जो गैर-स्थानिक हैं। आगे भी मामले तेजी से बढ़ेंगे, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। संक्रमण को रोकने की हर संभव कोशिश की जा रही है।" बता दें कि इस वायरस का खतरा बच्चों में ज्यादा है।
Tags: WHO, Monkey Pox, Red Alert
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Times Now News
रेड अलर्ट पर चेन्नई और अन्य जिलों में स्कूल, कॉलेज बंद: तमिलनाडु
तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण चेन्नई और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज आज दिसंबर 31, 2021 को बंद कर दिए गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई और पड़ोसी जिलों कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट भी जारी किया गया है और सभी को अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
Tags: tamilnadu rains, closed schools colleges, Red Alert
Courtesy: Aajtak News
फोटो: BBC News
चेन्नई में भारी बारिश से तीन की मौत; 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी: तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चिंगलपेट समेत चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। चेन्नई में दिसंबर 30 को भारी बारिश के कारण करंट लगने से दो महिलाओं और एक लड़के की मौत हो गई। तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के.के.एस.एस.आर रामचंद्रन ने बताया कि बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दौरा किया।
Tags: Tamilnadu, Heavy Rain, Red Alert
Courtesy: Live Hindustan
फोटोः Bhaskar Hindi
तमिलनाडु में बारिश का प्रभाव हुआ कम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न दबाव नवंबर 11 की शाम 5.30 से 6.30 बजे के बीच उत्तरी तमिलनाडु तट को पार कर गया। नवंबर 12 की सुबह तक कम हो गया। तमिलनाडु में भारी बारिश और बाढ़ के कारण अब तक 14 लोगों की मृत्यु हो गई है। तमिलनाडु में 75,000 से अधिक पुलिस अधिकारी लोगों की मदद के लिए जुटे हैं। एनडीआरएफ की 18 टीमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में तैनात की गई हैं।
Tags: Red Alert, rain, chennai weather, rainfall
Courtesy: newsnationtv
फोटोः Hindustan
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में अक्टूबर 17 और 18 को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बारिश के हाई अलर्ट के कारण जिले के सारे स्कूलों को अक्टूबर 18 को बंद करने के आदेश दिए हैंं। इस दौरान देहरादून मौसम केंद्र द्वारा पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है। साथ ही 3500 मीटर से ऊंची जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना है।
Tags: HEAVY RAINFALL, Red Alert, Uttarakhand, environment
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फ़ोटो: Navbharat Times
महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति
महाराष्ट्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र के कोंकण, पालघर, ठाणे और कलई के इलाकों में हालात भयावह बने हुए हैं। तमाम जगहों से लोगो के फंसे होने, रेल सेवा ठप होने और लैंडस्लाइड की खबरे आ रही हैं। स्थिति यह है कि, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण कोस्ट के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
Tags: Mansoon season, Maharashtra, Red Alert, Floods
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Indian Express
महाराष्ट्र में आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मुंबई में जुलाई 21 को हुई भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। अंबरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है और इगतपुरी और खरदी के बीच ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। IMD ने आज मुंबई समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताते हुए राज्य के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Tags: Mumbai, heavy rains, Red Alert
Courtesy: Newstrack
फ़ोटो: Getty images
गुजरात में भारी बारिश की संभावना, जारी किया गया अलर्ट
तेलंगाना, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश व कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के बाद अब मौसम विभाग ने गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग के गुजरात के निदेशक जयंत सरकार ने अलर्ट की जानकारी देते हुए बताया-" अरब सागर में एक वेलमार्क लो प्रेशर सक्रिय हुआ है, जिसके कारण दक्षिण गुजरात,सौराष्ट्र में भारी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।"
Tags: Climate Change, Gujrat, Red Alert
Courtesy: Aajtak