कृषि से हो रहा नाइट्रोजन उत्सर्जन से पर्यावरण को हो रहा नुकसान, CO2 से नाइट्रस आक्साइड 300 गुना अधिक शक्तिशाली
राइस यूनिवर्सिटी के जार्ज आर ब्राउन स्कूल आफ इंजीनियरिंग में पर्यावरण विज्ञानियों ने अपने एक शोध में कहा कि नाइट्रोजन उत्सर्जन प्रदूषण का एक बड़ा कारण है। खेती के कारण उत्सर्जित होने वाली नाइट्रोजन चिंता का विषय है। यह स्वास्थ्य और जलवायु के लिए खतरा है। वैश्विक रूप से देखें तो नाइट्रस आक्साइड ग्लोबल वामिर्ंग के लिए कार्बन डाइआक्साइड की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक शक्तिशाली है।
Tags: Pollution, Scientist, research, Nitogen
Courtesy: Jagran
ऑफिस में 8 घंटे अधिक बैठने वालों को हो सकता है दिल की बीमारियों का खतरा
घर या ऑफिस में लगातार आठ घंटों तक बैठने वाले लोगों में दिल की बीमारियों जैसे लंबे समय तक बैठने से दिल की बीमारियों का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ता है। ऐसे लोगों में Myocardial infarction, Stroke, या Heart Failure का खतरा 17 से 50 प्रतिशत अधिक देखने को मिला है। साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी की एक इंटरनेशनल रिसर्च स्टडी में ये खुलासा हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि लोग बैठने की जगह खड़े होकर बात करें और मीटिंग ले सकते हैं।
Tags: Health, Healthcare, research
Courtesy: Zee News
कच्ची नींद भी है फेफड़ों के मरीजों के लिए खतरनाक : रिसर्च
फेंफड़ों के मरीजों के लिए धूम्रपान से अधिक घातक कच्ची नींद होती है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी-सैन फ्रांसिस्को के रिसर्चर्स ने रिसर्च में पता लगाया कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज मरीजों में कच्ची नींद के कारण तकलीफ 95% तक बढ़ सकती है। नींद की कमी के कारण फेंफड़े अधिक खराब हो सकते हैं। कई मामलों में ये मृत्यु भी करा सकती है। इस रिसर्च में 1,647 मरीजों को शामिल किया गया था।
Tags: lungs, health care, lung patients, research
Courtesy: Zee News
बढ़ती उम्र का लिवर पर नहीं होता असर : स्टडी
जर्मनी की ड्रेसडन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के रिसर्चर्स द्वारा की गई स्टडी में सामने आया व्यक्ति के शरीर में लीवर ऐसा अंग है जो सामान्य उम्र से तीन वर्ष जवान होता है। जैसे व्यक्ति बूढ़ा होता है उसके लिवर पर बढ़ती उम्र का असर न के बराबर रहता है। हालांकि इस दौरान व्यक्ति को किसी तरह के हानिकार पदार्थों जैसे शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। लिवर में डैमेज होने के बाद दोबारा ठीक होने की शक्ति होती है।
Tags: health care, research, Liver, Research Study
Courtesy: News 18 Hindi
वैज्ञानिकों ने प्लास्टिक को कुछ ही दिनों में नष्ट करने वाले एंजाइम को ढूंढा
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंजाइम बनाया है जो प्लास्टिक के कंपोनेंट्स को बहुत जल्दी तोड़ देता है। इसपर एक शोध किया गया है, जिसे Nature जर्नल में पब्लिश किया गया है। इसे बनानी वाली टीम का कहना है कि प्लास्टिक प्रदूषण से दूषित जगहों को साफ करने के लिए भी हम इस एंजाइम वैरिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लास्टिक से बने उत्पादों को एंजाइम एक सप्ताह में ही तोड़ देता है। कुछ को टूटने में केवल 24 घंटे का समय लगा।
Tags: Nature, Enzyme, Plastic, research
Courtesy: Zee News
चाँद की मिट्टी से चीन बनाएगा ऑक्सीजन, शोध में किया खुलासा
इंसान चांद पर ज़्यादा दिन तक रह सके, इसके लिए चीन ने तैयारी शुरू कर दी है। चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम का मानना है कि चांद की मिट्ट का इस्तेमाल करके चांद पर लंबे समय तक रहा जा सकता है। क्योंकि, चांद की मिट्टी ऑक्सीजन और ईंधन जैसे संसाधन दे सकती है। टीम का कहना है कि उन्होंने अपने शोध में चांद की मिट्टी से कार्बन डाइऑक्साइड बनाया है और उन्हें अन्य संसाधनों में परिवर्तित किया है।
Tags: Lunar, soil, moon, China, research
Courtesy: Amar ujala
चमकदार सेब खाने से हो सकता है मौत का खतरा: स्टडी
दिल्ली यूनिवर्सिटी, मैकमास्टर यूनिवर्सिटी और कनाडा के रिसर्चर्स द्वारा की गई एक स्टडी में सामने आया कि स्टोरहाउस में रखे 13% सेबों में कैंडिडा ऑरिस पाया गया, जो एक तरह का फंगस है। इस फंगस से कई जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। Medicalnewstoday के अनुसार कैंडिडा ऑरिस से होने वाले संक्रमण के लक्ष्णों को पहचानना मुश्किल होता है। अगर ये पूरे शरीर या खून में फैल जाए तो मौत का खतरा भी हो सकता है।
Courtesy: AajTak News
वैज्ञानिकों ने तकनीक के इस्तेमाल से लकवा ग्रस्त मरीजों को चलने में बनाया सक्षम
लॉजेन यूनिवर्सिटी अस्पताल के एक न्यूरोसर्जन जोसेलीन ब्लोच ने एक शोध की सफलता के बाद बताया कि नीचले हिस्से के लकवा ग्रस्त रोगियों में इम्प्लांट करने के बाद उनमें सुधार हो सकता है। लकवा ग्रस्त मरीज इम्प्लांट के बाद खड़े होने, चलने और व्यायाम करने में सक्षम हो सकते है। इसके लिए इलेक्ट्रिक पल्स सहायता करती है। मरीज लगातार अभ्यास करें तो एक किलोमीटर चलने, कुछ घंटे खड़े रहने सीढ़ी चढ़ने में भी सक्षम हो सकते है।
Tags: Paralysis, technique, latest technology, research
Courtesy: NDTV News
ब्रिटेन में वैज्ञानिकों को मिला सी ड्रैगन का कंकाल, इतिहास की सबसे बड़ी खोज
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को प्रागैतिहासिक काल के सी ड्रैगन का कंकाल मिला है, जो 18 करोड़ वर्ष पुराना है। ब्रिटेन में मिला ये अबतक का सबसे बड़ा जीवाश्म माना जा रहा है। वैज्ञानिकों को मिले इस सी ड्रैगन की लंबाई 10 मीटर है। इसकी खोपड़ी का वजन एक टन है। इसके पूरे शरीर का वजन कई टन हो सकता है। एक्सपर्ट इस खोज को अबतक के इतिहास में सबसे बड़ी खोज मान रहे है।
Tags: Sea dragon, british scientists, research
Courtesy: ABP Live
पृथ्वी की चमक में आ रही है गिरावट, रिसर्च में हुआ खुलासा
जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च में पृथ्वी की चमक में धीरे-धीरे गिरावट देखने की बात कही गई है। इस रिसर्च के मुताबिक समुद्र के गर्म होने का असर पृथ्वी की चमक पर पड़ता है, परिणामस्वरूप पृथ्वी की चमक में गिरावट आई है। शोधकर्ताओं ने इस शोध में सेटेलाइट मेजरमेंट का भी विश्लेषण किया, जिसके मुताबिक पिछले दो दशकों में पृथ्वी के रिफलेक्टन्स में गिरावट आई है।
Tags: Earth, research, Science, Human Interest stories
Courtesy: Zee News Hindi