Lalu Prasad Yadav

फोटो: Latest News Headlines

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत हुई खराब, एम्स दिल्ली किए जाएंगे शिफ्ट

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत मार्च 22 को अधिक खराब हो गई है जिसके बाज उन्हें दिल्ली स्थित एम्स रेफर किया गया है। उन्हें पटना स्थित रिम्स से निकालकर एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें एम्स कब भेजा जाएगा ये जेल अधिकारी तय करेंगे। रिम्स के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिसका असर अब उनके हार्ट और किडनी पर हो रहा है।

मंगल, 22 मार्च 2022 - 07:55 PM / by रितिका

Tags: Lalu Prasad, Lalu Prasad Yadav, RJD, RJD Chief

Courtesy: TV9Hindi

Lalu Yadav

फोटो: TV9Bharatvarsh

चारा घोटाला के पांचवे मामले में भी दोषी करार हुए लालू यादव

कुल 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाला के पांचवे मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को सीबीआई कोर्ट ने दोषी माना है। लालू को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में दोषी माना गया है। अभी कोर्ट ने सजा का ऐलान नहीं किया है। चारा घोटाला मामले में कुल 170 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनके खिलाफ 2001 में चार्जशीट दायर हुई थी।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Lalu Yadav, Lalu Prasad Yadav, RJD, CBI Court

Courtesy: NDTV News

Bihar Band

फोटो: News Nation

रेल भर्ती विरोध: आज बिहार बंद के आवाहन का समर्थन कर रहे हैं सभी महागठबंधन दल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने नेताओं से रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा प्रक्रिया में कथित विसंगतियों को लेकर छात्र संघों के जनवरी 28 को बिहार बंद के आह्वान का समर्थन करने को कहा है। सभी महागठबंधन (महागठबंधन) दलों ने बंद को अपना समर्थन दिया है। बंद को देखते हुए पटना से प्रयागराज प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। राज्य में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत तब हुई जब कई छात्रों ने आरआरबी भर्ती प्रक्रिया… read-more

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: rail recruitment protest, RJD, bihar bandh

Courtesy: News 24 Online

BIHAR BY ELECTION

फोटोः ZEE News

बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के बीच टकराव जारी

कुशेश्वर स्थान विधानसभा सीट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच टकराव जारी है। कांग्रेस पिछले चुनाव में इस सीट पर दूसरे स्थान रही थी, इसलिए कांग्रेस इस सीट पर अपना अधिकार चाहती है, जबकि आरजेडी ने इस सीट पर दावेदारी कर अक्टूबर 4 को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट पर आरजेडी द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद महागठबंधन में फुट के आसार दिख रहे हैं। बिहार में दो विधानसभा सीटों पर अक्टूबर 30 को उपचुनाव होने हैं। 

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 04:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: bihar by election, RJD, Congress, politics

Courtesy: Aaj Tak news

Lalu and Sharad yadav

फोटो: Jagran

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मुलाकात

बिहार और केन्द्र की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव से मिलने उनके निवास स्थान पहुंचे। शरद यादव पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे हैं। लालू यादव की इस भेंट के कई राजनीतिक कयास लगाये जा रहे हैं। जब से लालू को जमानत मिली है, वे बड़े बड़े नेताओं से लगातार मिल कर राजनीति में अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 08:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Lalu Prasad Yadav, Bihar Politics, RJD Chief, RJD

Courtesy: News 18

CM Nitish Kumar

फोटो: The Print

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने पर एमएलसी को किया गया निलंबित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानबाजी करने वाले एमएलसी टुन्ना पांडे पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हे पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके पहले टुन्ना पांडे ने अपने बयान में कहा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हो सकते हैं, हमारे नेता नहीं, साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को सत्ता के बल पर हराया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टुन्ना पांडे राजद में शामिल हो सकते हैं।  

शुक्र, 04 जून 2021 - 07:05 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Nitish Kumar, BJP, RJD, politics

Courtesy: News 18 Hindi

Farmers protest

फोटो: Indian Express

किसानों के देशव्यापी प्रदर्शन को मिला 12 दलों का समर्थन

भारत में मौजूद 12 प्रमुख विपक्षी दलों ने मई 26 को होने वाले 'किसान देशव्यापी प्रदर्शन' का साथ देने का निर्णय लिया है। एक संयुक्त बैठक में इसकी जानकारी साझा की गई है। बयान में कहा गया कि "हम किसानों के आंदोलन के 6 महीने पूर्ण होने पर देशव्यापी प्रदर्शन को समर्थन देते हैं "। दलों में कांग्रेस, शिवसेना, सपा और राजद जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

सोम, 24 मई 2021 - 03:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Farmers, Protests, RJD, Support

Courtesy: Jansatta News

tejaswi yadav and covid centre

फोटो: Times Now Hindi

तेजस्वी यादव ने कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया अपना सरकारी आवास

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। उन्होंने अपने निजी कोष से बेड औऱ ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। यहां मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी मुफ्त रहेगी। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि, ज़रूरत पड़ने पर इसे विस्तारित भी किया जा सकता है। इस संबंध में तेजस्वी ने बिहार सरकार को पत्र लिख इसे अपनाने का अनुरोध… read-more

गुरु, 20 मई 2021 - 03:08 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: tejasvi yadav, RJD, Bihar, Bihar Government

Courtesy: Navbharat Times

Tejashwi Yadav

फोटो: Jagran News

सरकार नहीं संभल रही है तो कुर्सी छोड़ें नीतीश कुमार: तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर लोग मुझे याद करते हैं। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने उन्हें काफी थका हुआ और फेल बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में कोई काम नहीं हुआ। अगर मुख्यमंत्री से राज्य नहीं संभल रहा है तो वो इस्तीफा दे सकते हैं।

सोम, 17 मई 2021 - 04:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: RJD, Tejashwi Yadav, CM Nitish Kumar, Bihar Politics

Courtesy: Abp Live

Tejasvi Yadav

फ़ोटो: india.com

बिहार: नीतीश सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने पर पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव

बिहार के राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष व राजद के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव को सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन करने के चलते हिरासत में लिया गया है। तेजस्वी यादव के साथ-साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप को भी हिरासत में लिया गया है, जिसका राजद कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं संग मार्च 23 के दिन नए पुलिस कानून, शिक्षा, रोजगार, बिगड़ती कानून व्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया था।

बुध, 24 मार्च 2021 - 09:44 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, RJD, Bihar, JDU

Courtesy: Outlook Hindi News