Manoj Jha

फोटो: News Lean

बिहार- राजद सांसद ने राज्यसभा में उठाया कोरोना टेस्टिंग में हुए घोटाले का मामला

राजद पार्टी से सांसद मनोज झा ने फरवरी 12 को बिहार राज्यसभा में कोरोना टेस्टिंग में हुए कथित घोटाले का मामला उठाया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए मनोज झा ने कहा कि "इसकी जांच की जानी चाहिए और फर्जीवाड़े के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।" राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने भी उक्त मामले की गम्भीरता से जाँच के लिए स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से आग्रह किया है।

शुक्र, 12 फ़रवरी 2021 - 12:06 PM / by Suman Shekhar

Tags: Coronavirus, Bihar, RJD, Rajyasabha

Courtesy: Abp News

Mamta banerjee and sharad pawar

फ़ोटो: Indian Express

टीएमसी से गठबंधन के लिए राजद व एनसीपी की रज़ामन्दी से बढ़ेंगी भाजपा की मुश्किलें

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए एनसीपी व राजद ने टीएमसी से हाथ मिलाने की रजामंदी दे दी है। अब इस गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि पहले ही कांग्रेस व लेफ्ट साथ आ चुके है। गौरतलब है कि राजद नेता श्याम रजक ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से हाल ही में मुलाकात की थी व एनसीपी नेता शरद पवार ने भी बनर्जी से फोन पर बात की थी, जिसके बाद गठबंधन के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे।

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 01:36 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, NCP, RJD, TMC, West Bengal Election

Courtesy: Live Hindustan

Tejasvi yadav and mamta banerjee

फ़ोटो: The Print

बंगाल चुनाव में राजद कर सकती है टीएमसी के साथ गठबंधन

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल भी अपनी किस्मत आजमा सकती है। कयास लगाए जा रहे है कि राष्ट्रीय जनता दल, बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन कर सकती है, क्योंकि फरवरी 1 की शाम राजद नेता श्याम रजक व अब्दुल बारी सिद्दीकी ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की है। वहीं, राजद के इन दोनों नेताओं ने टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की है। हालांकि गठबंधन का अंतिम फैसला राजद नेता तेजस्वी… read-more

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 02:17 PM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, Mamta banarjee, RJD, TMC, alliance, Abhishek Banerjee

Courtesy: Aajtak News

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty Images

किसान आंदोलन पर नितीश की चुप्पी को लेकर राजद ने सवाल करते हुए साधा निशाना

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता व राज्यसदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री नितीश कुमार की चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, तेजस्वी ने नितीश की इस चुप्पी का कारण भाजपा के साथ राज्य सरकार में गठबंधन बताया है। कांग्रेस व अपने महागठबंधन को मजबूत व जनता के बीच विश्वसनीय बताते हुए तेजस्वी ने कहा- "आरजेडी की सरकार में एमएसपी से अधिक दाम पर फसलों की खरीद हुई है। हम नितीश कुमार जी से पूछना चाहते हैं कि आप चुप… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 07:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, RJD, MSP, Bihar, Nitish Kumar, BJP, Kisan Andolan

Courtesy: Aajtak

Neeraj kumar

फ़ोटो: Telegraph

मानव श्रृंखला बनाने को लेकर राजद पर बरसी जदयू, कहा लालू की अवैध सम्पति पर बनाए मानव श्रृंखला

जनता दल यूनाइटेड ने किसानों के समर्थन में राजद द्वारा बनाई जाने वाली मानव श्रृंखला का विरोध किया है व इस बहाने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पास अवैध संपत्ति होने का आरोप लगाया है। तेजस्वी पर वार करते हुए जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा की उन्हें किसानों के मुद्दे पर नहीं बल्कि अपने पिता लालू की अवैध संपत्ति पर मानव श्रृंखला बनानी चाहिए। वहीं, जेल में बंद राजद नेताओं को लेकर भी जदयू ने ओछी बयानबाज़ी की व कहा कि वहां मानव श्रृंखला… read-more

शनि, 30 जनवरी 2021 - 07:28 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Niraj kumar, RJD, JDU, Lalu Prasad Yadav, Kisan Andolan, Bihar

Courtesy: Aajtak

Nitish Kumar

फ़ोटो: Business Standard

बिहार के मुख्यमंत्री का नया फरमान, कार्य में ढिलाई पर जबरन रिटायर किए जाएंगे 50 वर्ष के ऊपर के सरकारी कर्मचारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक सर्कुलर जारी करते हुए राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया है, कि वे कर्मी जिनकी उम्र 50 से अधिक है और वह अपना कार्य सही ढंग से नहीं कर पा रहें हैं, तो राज्य सरकार उन्हें जबरन रिटायर करेगी। हर साल जून और दिसंबर में समिति की बैठक बुलाई जाएगी और इनकी बनाई लिस्ट पर समीक्षा करने के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों की रिटायरमेंट पर फैसला लिया जाएगा।

गुरु, 28 जनवरी 2021 - 06:47 PM / by Suman Shekhar

Tags: Bihar, Nitish Kumar, RJD, manoj jha

Courtesy: Navbharat Times

Photo : The Economic Times

Tejashwi Yadav

गांधी जी के शहादत दिवस पर राजद पूरे बिहार में बनाएगा मानव श्रृंखला: तेजस्वी

नई दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में किसान नेताओं द्वारा आयोजित उग्र "ट्रैक्टर परेड" के बाद अब बिहार में जनवरी 30 को महात्मा गाँधी के शहादत दिवस पर दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य व्यापी मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया है। इसकी सूचना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। तेजस्वी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हो रही धांधली के खिलाफ़ राज्य के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में अपने कार्यकर्ताओं से मानव… read-more

बुध, 27 जनवरी 2021 - 05:20 PM / by Suman Shekhar

Tags: Tejashwi Yadav, RJD, Human Chain

Courtesy: Exclusive

Tejasvi yadav

फ़ोटो: Getty images

सीवान हत्याकांड के बाद बोले तेजस्वी- जंगलराज के महाराजा चुप क्यों हैं

बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है व अब अपराधों की सूची को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। सीवान में हुए राजद नेता हत्याकांड की बात करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम पर कई आरोप लगाए की उन्हें तो 100-150 लाशें देखें बिना नींद नहीं आती। उन्होंने कहा की बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। विधायकों और उनके परिजनों पर सरेआम रोड पर गोलियां बरसाई जा रही हैं।

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 10:33 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejasvi yadav, JDU, RJD, Nitish Kumar

Courtesy: Aajtak

Tej pratap yadav

फ़ोटो: Getty images

राजद नेता तेजप्रताप ने किया 2021 में सरकार बनाने का दावा

राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता व बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने अपने बयान से सियासी गलियारों में उथल-पुथल मचा दी है। मीडिया से बात करते हूए तेजप्रताप ने दावा किया है कि 2021 में उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने जा रही है। वहीं, वैक्सीन लगवाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले मीडिया के लोग वैक्सीन लगवाए क्योंकि उन्हें ग्राउंड पर रहना पड़ता है।

मंगल, 12 जनवरी 2021 - 09:12 AM / by आकाश तिवारी

Tags: tejpratap, Nitish Kumar, 2021, Bihar Government, RJD

Courtesy: Aajtak news

Bhupendra yadav

फ़ोटो: Getty images

भाजपा के बिहार प्रभारी ने किया मकर संक्रांति के बाद राजद में बंटवारा होने का दावा

राजद व भाजपा के बीच गर्म हुई सियासत को एक और बड़े बयान का साथ मिल गया है क्योंकि बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने दावा किया है कि मकर संक्रांति के बाद राजद में फूट पड़ जाएगी व पार्टी बिखर जाएगी। वहीं, भाजपा के इस दावे पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा है कि कहीं ऐसा न हो कि राज्य सरकार गिर जाए। दरअसल भूपेंद्र यादव ने कहा- "आरजेडी में लालू के परिवारवाद से नेताओं में बौखलाहट है। संक्रांति के बाद उनकी पार्टी टूट से नहीं बच पाएगी।"

सोम, 11 जनवरी 2021 - 12:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhupendra yadav, Bihar Government, RJD, Nepotism, BJP Leader, tejasvi yadav

Courtesy: Aajtak news