Weather Forecast

फोटो: The News Minute

उत्तर पश्चिम, मध्य भारत के लिए 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल: IMD

मौसम कार्यालय ने अप्रैल 30 को कहा कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल का अनुभव हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि, मई में देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य भागों - गुजरात, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में मई में भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुभव करना जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। 

रवि, 01 मई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: weather update, Temperature, recorD

Courtesy: ZEE News

summer heat

फोटो: Carolina Cat

ग्लोबल वॉर्मिंग के परिणाम के कारण हो रही गर्मी

भारत में ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण गर्मी काफी अधिक होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. केजे रमेश के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में जो बदलाव वर्ष 2025-30 तक होने थे वो अभी से दिखने लगे हैं। अप्रैल में औसत तापमान 30 डिग्री रहा है। हीटवेव के बीच पारा तेजी से बढ़ा है। आने वाले सालों में इसके परिणाम अधिक घातक होने की संभावना है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: summer, Summers, Temperature, global warming

Courtesy: News 18 Hindi

Weather Forecast

फोटो: Divya Himachal

देश में जारी है गर्मी का कहर, कई राज्यों में 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचा तापमान

देश के कई हिस्सों में तापमान चरम पर पहुँच चुका है। कुछ राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल 28 को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है और साथ ही आने वाले कुछ दिनों तक लू का कहर जारी रहेगा।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, orange alert, Temperature

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Weather Alert

फोटो: News Nation

दिल्ली में सुहानी सुबह; हल्की बारिश का अनुमान

मौसम कार्यालय के मुताबिक दिल्ली में अप्रैल 21 की सुबह सुहावनी रही। IMD के अधिकारियों ने आज दिन के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "गुरुवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। पूरे क्षेत्र में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

गुरु, 21 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi weather alert, Temperature, rain

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

delhi lockdown

फोटो: DNA India

लॉकडाउन में कम हुआ दिल्ली और हैदराबाद का तापमान

कोविड 19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के तापमान में 5 डिग्री और हैदराबाद के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई थी। आईआईटी तिरुपति, ऑस्ट्रेलिया और इटली के शोधकर्ताओं द्वारा मिलकर की गई स्टडी में ये जानकारी सामने आई है। शोधकर्ताओं ने सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया है। इसमें मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के तापमान की स्टडी की गई। इसमें सामने आया कि अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2020 में तापमान कम था।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: environment, Environment news, Temperature, IIT

Courtesy: News 18 Hindi

Weather News Updates

फोटो: News Nation

दिल्ली में छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल, आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुँचने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार अप्रैल 15 को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 78 फीसदी रही। मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Temperature, weather news updates

Courtesy: Navbharat Times

IMD Weather Warning

फोटो: Vehlad

मंगलवार के बाद लू से राहत की संभावना; ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि, उत्तर पश्चिम भारत में अप्रैल 12 से भीषण लू की स्थिति से राहत मिल सकती है। आईएमडी के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल, मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। मौसम निगरानी विभाग ने कहा, "इसके प्रभाव में, उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।" 

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi heatwave, imd weather warning, Temperature

Courtesy: The News Ocean

Delhi Heatwave Alert

फोटो: Zee News

दिल्ली का तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना: आईएमडी

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अप्रैल 7 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ लू चलने की संभावना है। IMD ने कहा कि गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। IMD ने कहा, अगले कुछ दिनों में दिन और गर्म होंगे। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "गुरुवार को पूरे क्षेत्र में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"

गुरु, 07 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi heatwave alert, Temperature, weather forecast

Courtesy: NDTV Hindi

Delhi Weather Updates

फोटो: Zeenews

आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना: दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया… read-more

गुरु, 24 मार्च 2022 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Temperature, Delhi, Pollution

Courtesy: Navbharat Times

The Temperature Recorded In Gulmarg

फोटो: First India News

गुलमर्ग में दर्ज हुआ सामान्य से चार गुना अधिक तापमान: जम्मू-कश्मीर

गुलमर्ग ने इस हफ्ते सामान्य तापमान के मुकाबले 4 गुना वृद्धि दर्ज की। इसके अलावा, श्रीनगर में सामान्य तापमान के मुकाबले 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बीते कुछ दिनों में तापमान में अचानक चार गुना बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फ तेजी से पिघल रही है। विशेष रूप से, कुपवाड़ा को जम्मू और कश्मीर में 28.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

शनि, 19 मार्च 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jammu, Temperature, Gulmarg

Courtesy: Jagran News