Dalit people

फ़ोटो: Hindustan

झारखंड में तोड़े गए महादलितों के घर, मदरसे की जमीन बताकर हुआ अत्याचार

पलामू जिले के पांडू प्रखंड के मुरुमातु गांव के समीप टोंगरी के पास स्थानीय मुस्लिम समाज ने महादलितों के घर को मदरसे की जमीन बताते हुए करीब 50 लोगों के घर तोड़कर सबको बेघर कर दिया है। इसके बाद दबंगों ने बेघर हुए लोगों लोगों का सामान जबरदस्ती एक वाहन में लादकर छतरपुर प्रखंड लोटो गांव के पास छोड़ दिया। पीड़ित परिवारों ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की है।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madarsa, mahadalit, Jharkhand, violence

Courtesy: Live hindustan

Shia religious leader

फ़ोटो: Aajtak

शिया धर्मगुरु ने राजनीति छोड़ने का किया एलान, लोगों ने शुरू किया हिंसक प्रदर्शन: इराक

इराक में शिया धर्मगुरु मौलवी मुक्तदा अल-सदर के राजनीति छोड़ने के एलान के बाद तनाव शुरू हो गया है। मौलवी के समर्थकों ने बगदाद के ग्रीन जोन के बाहर पत्थरबाजी की और तेहरान समर्थक लोगों के साथ झड़प भी की। लोगों का प्रदर्शन इतना हिंसक था कि इसमें अब तक 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों पर हमला बोला है। वहीं,अमेरिका के दूतावास कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया है।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 04:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Iraq, shia community, mukadda al sadar, violence

Courtesy: Aajtak

Karnataka,Violence

फोटो: Zee News

कर्नाटक के बागलकोट में हुई सांप्रदायिक झड़प, धारा 144 हुई लागू

कर्नाटक के बागलकोट जिले के कुरुर इलाके में जुलाई छह को दो संप्रदायों में तनाव पैदा हो गया। घटना के पीछे एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना को कारण बताया जा रहा है। तनाव के बीच चार लोग घायल हुए है। इस दौरान आगजनी और तेज हथियारों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने काफी मशक्कत से हालात पर काबू पाया। ऐहतियात के तौर पर इलाके में जुलाई आठ तक धारा 144 लागू की गई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Karnataka, Communal Violence, violence

Courtesy: Zee News

violance

फ़ोटो: IndiaPrint

बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर की गई भारी तोड़फोड़, भाजपा कार्यालय में लगा दी आग

सरकार की नई अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के युवकों में क्रोध भरा हुआ है। भाजपा कार्यालय में उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। बता दें दिल्‍ली- हावड़ा मुख्‍य रेल लाइन के बक्‍सर और आरा स्‍टेशनों पर जमकर तोड़फोड़ हुई है और रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। आक्रोशित युवाओं का कहना है कि सरकार को सेना में भर्ती, वेतन और पेंशन के लिए पुरानी प्रक्रिया को ही जारी रखा जाना चाहिए।

गुरु, 16 जून 2022 - 04:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: agnipath, BJP, Rail, violence

Courtesy: Jagran

UN

फ़ोटो: Wikipedia

संयुक्त राष्ट्र संघ प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत में पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर की टिप्पणी

संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने भारत में चल रहे पैगम्बर मोहम्मद विवाद पर अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि भारत में विरोध प्रदर्शनों के बीच किसी भी प्रकार की हिंसा, विशेषकर कथित धार्मिक मतभेदों और घृणा पर आधारित हिंसा रुकनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा या उकसावे के हम खिलाफ हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान करता है। 

बुध, 15 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UN, India, Prophet Muhammad, violence

Courtesy: Amar ujala

Bulldozer

फ़ोटो: The New Indian Express

प्रयागराज हिंसा में शामिल अन्य 37 लोगों के घरों पर चल सकता है बुलडोजर

प्रयागराज हिंसा में शामिल अन्य 37 लोगों पर भी गांज गिर सकती है। पुलिस ने नाबालिगों को छोड़ बाकी आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण को कहा है। पीडीए ने इस संबंध में जांच भी शुरू कर दी है। यदि इनके मकान के नक्शे पीडीए से पास नहीं पाए जाएंगे तो उन मकानों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। हालांकि इलाके में ज्यादातर लोग पथराव की घटना के बाद मकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।

मंगल, 14 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prayagraj, violence, PDA, buldozer

Courtesy: Hindustan

Prayagraj Violance

फ़ोटो: The Indian Express

प्रयागराज उपद्रव का मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल था। जून 10 को प्रयागराज के अटाला इलाके में भी हिंसा हुई। एसएसपी अजय कुमार के अनुसार 29 गंभीर धाराओं में 70 नामजद और 5000 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद जावेद उर्फ जावेद पंप हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके मोबाइल से भड़काऊ सामग्री बरामद हुई है।

शनि, 11 जून 2022 - 03:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Prayagraj, ssp, Jawed Pump, violence

Courtesy: Amar ujala

kanpur violence

फोटो: TV9 Bharatvarsh

कानपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए पांच अन्य आरोपी, मिले PFI से जुड़े दस्तावेज

कानपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में जून पांच को 5 और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। माना जा रहा है कि हिंसा के संबंध में पीएफआई के लिंक भी हैं, जिसकी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इस मामले में कुल 29 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस हिंसा का मास्टमाइंड जफर हयात हाशमी को बताया गया है जो पुलिस की गिरफ्त में है। 

रवि, 05 जून 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur police, violence, gang violence

Courtesy: AajTak News

anurag thakur

फोटो: Wikipedia

पटियाला में हुई हिंसा के बाद पंजाब सरकार पर बरसे अनुराग ठाकुर

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसक झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी की सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ना ही गंभीर है और ना ही सक्षम है। इस हिंसा को विपक्ष ने सरकार की विफलता बताया। ठाकुर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वो अधिकतर समय राज्य के बाहर बिताते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में शांति और भाईचारा चाहती है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Anurag Thakur, Bhagwant Mann, violence

Courtesy: Zee News

Violence

फ़ोटो: Hindustan

रामनवमी हिंसा में जिन्हें बनाया आरोपी, वो मार्च से हैं जेल में बंद

मध्यप्रदेश की बड़वानी पुलिस ने रामनवमी रैली हिंसा में बाईक को आग के हवाले करने के आरोप में शहबाज़, फकरू और रऊफ पर एफआईआर दर्ज की है, पर अभी तक खुलासा हुआ है कि ये तीनों मार्च 5 से जेल में बंद है। तीनों पर पहले ही धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इधर पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है कि जेल में बंद अपराधी रामनवमी की रैली में आगजनी कैसे कर सकता है। 

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: mp police, Ramnavmi, violence, Prisoners

Courtesy: NDTV Hindi