Violence

फोटो: Sky Sports

फुटबॉल मैच के दौरान आपस में भिड़े समर्थक, मैदान में लगी आग

फ्रेंच कप में दिसंबर 17 को लियोन और पेरिस एफसी के बीच खेले गए मैच में हाफ टाइम के दौरान मैदान में दोनों टीमों के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते ही यह झड़प भारी हिंसा में बदल गई और मैदान में आगजनी भी हुई। भारी हिंसा के बाद इस मैच को स्थगित कर दिया गया। मैदान में हुई आगजनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

रवि, 19 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: French Cup, Football, violence, Viral video

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: Twitter

पीएम मोदी ने श्रमिकों पर की पुष्पों की वर्षा, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर 13 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना के लोकार्पण के लिए बनारस पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना में कार्यरत श्रमिकों पर पुष्पों की वर्ष कर उनका अभिनंदन किया। श्रमिकों पर पुष्प वर्षा के बाद उन्होंने सभी श्रमिकों के साथ बैठकर ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर… read-more

सोम, 13 दिसम्बर 2021 - 03:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, Kashi Vishwanath Corridor, Uttar Pradesh, Viral video

Courtesy: ANI

यूट्यूब पर वायरल हो रहा है झन्नाट मिर्ची आइसक्रीम नाम का वीडियो

इन दिनों यूट्यूब पर आइसक्रीम बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह कोई आम आइसक्रीम नही बल्कि मिर्ची वाली आइसक्रीम है। इसे झन्नाट मिर्ची आइसक्रीम नाम दिया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान वाला इस आइसक्रीम को बनाने के लिए मिर्ची काटकर फ्रीजर पर फैला देता है। फिर उसमें क्रीम और चॉकलेट डालकर जमा देता है। इस आइसक्रीम को सर्व करने से पहले वो इसपर मिर्च की टॉपिंग भी डालता है।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Youtube, Viral video, Ice Cream

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Brother Sister

फोटो: Hindustan Times

तंजानिया के दो भाई बहनों ने 'आशिकी 2' के गाने पर बनाई इंस्टाग्राम रील

सोशल मीडिया रातों रात किसी को भी स्टार बना देती है। ऐसे ही तंजानिया के दो भाई-बहन बॉलीवुड गानों पर लिप सिंक कर स्टार बन चुके हैं। उनकी एक रील इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। इसमें दोनो 'आशिक-2' के गाने क्योंकि तुम ही हो पर लिप सिंकिंग करते नज़र आ रहे हैं। इससे पहले भी वो 'शेरशाह' फिल्म के गाने पर शानदार लिप सिंक कर चुके हैं। खास बात यह कि दोनों को ही हिंदी बोलना नही आता है।

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Instagram, Viral video, India, TANZANIA

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Rabbit

फोटो: Dailyindia.Net

खरगोश ने ट्रेन से बचाई खुद की जान, वीडियो वायरल

इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। अब एक खरगोश का ट्रेन से खुद की जान बचाते हुए एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खरगोश रेलवे ट्रेक पर भागता हुआ नजर आ रहा है और उसके पीछे ट्रेन तेजी से आ रही है। हालांकि ट्रेन के ड्राइवर ने खरगोश को देखकर ट्रेन की स्पीड कम कर ली और हॉर्न दिया जिससे खरगोश ट्रेन से… read-more

सोम, 22 नवंबर 2021 - 08:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Rabbit, train, Facebook, Viral video

Courtesy: NDTV NEWS

Guinness World Record

फोटो: Janta Se Rishta

63 किलो की महिला को दाढ़ी से उठाया, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एंटानास कोंट्रीमास ने अपनी दाढ़ी से 63 किलोग्राम वजनी महिला को उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसी के साथ एंटानास  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया है। लोग इस खतरनाक वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 04:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Guinness World Record, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Zee News Hindi

Money Rain

फोटो: Pipa News

सड़क पर अचानक हुई पैसों की बारिश, हैरान हुए लोग: अमेरिका

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक सड़क पर अचानक पैसों की बरसात होने लगी। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और जमकर पैसे लूटे। दरअसल सड़क से गुजर रहे ट्रक से पैसों से भरा बैग गिर गया। इससे बैग से पैसे बाहर आ गए जिसे लोग लूटने लगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 07:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: America, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Aaj Tak News

Dr. Manoj Mittal

फोटो: APN News

वायरल हुआ गाय का गोबर खाते हुए डॉक्टर का वीडियो

सोशल मीडिया पर डॉक्टर मनोज मित्तल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ मित्तल को गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो इस वीडियो में इसके फ़ायदों के बारे में भी बताते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स डॉक्टर की बात से सहमत दिखे तो कई ने उनकी आलोचना भी की। 

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 10:15 AM / by अमन शुक्ला

Tags: cow dung, Human Interest stories, weird news, Viral video

Courtesy: Zee News Hindi

Rajkumar rao

फोटो: Zoom TV

राजकुमार राव ने की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से सगाई

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे राजकुमार राव ने नवंबर 13 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से सगाई कर ली है। सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। राजकुमार राव की सगाई चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिजॉर्ट में हुई। उनकी सगाई में परिवार वालो के अलावा बॉलीवुड से फराह खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम मौजूद रहे। नवंबर 14 को दोनो शादी भी कर लेंगे।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Rajkummar Rao, patralekha, Marriage, Viral video

Courtesy: NDTV NEWS

Paan and Chocolate Brownies

फोटो: Hindustan Times

वायरल हुआ चॉकलेट ब्राउनी और पान के कॉम्बो की नई रेसिपी का वीडियो

अहमदाबाद से पान वाले का एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पान वाले ने पान और चॉकलेट ब्राउनी के कॉम्बो के साथ कुछ अलग करने की कोशिश की है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने बाद काफी लोग इस पान वाले से नाखुश भी नज़र आ रहे हैं। इस समय यह वीडियो ट्विटर पर छाया हुआ है। इस वीडियो को अब तक 1.5 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

शनि, 13 नवंबर 2021 - 10:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Viral video, Twitter, Ahmedabad, paan

Courtesy: TV9 Bharatvarsh