वायरल हुआ गाय का गोबर खाते हुए डॉक्टर का वीडियो
सोशल मीडिया पर डॉक्टर मनोज मित्तल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉ मित्तल को गोबर खाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो इस वीडियो में इसके फ़ायदों के बारे में भी बताते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स डॉक्टर की बात से सहमत दिखे तो कई ने उनकी आलोचना भी की।